– बंधक भूखण्डों के विक्रय की शिकायतों पर भी लगातार हो रही कार्रवाई
जावरा/भोपाल। जावरा व पिपलौदा नगर में वैध की गई कालोनियों में विकास कार्यो को कराये जाने के लिए कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाईजरों पर विभाग कार्रवाई कर रहा हैं। अनाधिकृत कॉलोनियों एवं विकास अनुमति प्राप्त कॉलोनियों में कॉलोनाईजरों द्वारा की गई अनियमितताओं पर सरकार सख्ती से कदम उठा रही हैं।
यह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा सदन में जावरा व पिपलोदा में स्थित अवैध व वैध की गई कॉलोनियों के विकास के संबंध में किए प्रश्न के जवाब में कहीं। सवाल के जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जावरा व पिपलौदा नगर में अनाधिकृत कालोनियों एवं विकास अनुमति प्राप्त कालोनियों में की गई अनियमितताओं पर कालोनाइजरों के विरुद्ध कार्यवाही विभागीय स्तर पर की जा रही हैं। इसके अलावा बंधक रखे गए भूखण्डों को कालोनाइजरों द्वारा बेचे जाने की शिकायतों की जांच उपरांत कार्यवाही करने और शेष विकास कार्यो को पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाये जाने के लिए जिलाधीश रतलाम को निर्देश दिए गए है।
समय सीमा में पूर्ण होंगे निर्माण कार्य –
विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न के जवाब में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि जावरा-सीतामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया हैं। बरगढ़ फंटा से भैसाना फंटा बायपास सड़क मार्ग में 27 पुलियाओं का कार्य पूर्ण हो गया तथा 7 किमी का कार्य पूर्ण हो गया हैं। शेष कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा जावरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 17 सड़क मार्गो का कार्य प्रगतिरत हंै। जावरा विधानसभा क्षेत्र में सात स्थानों पर भवन निर्माण के कार्य भी समयसीमा में पूर्ण किये जायेंगे। जिनमे जावरा व पिपलौदा में आईटीआई भवन, पिपलौदा में महाविद्यालय व सांदीपनि विद्यालय, व सिविल हॉस्पिटल के अलावा पॉलिटेक्निक कालेज में अतिरिक्त कक्ष व लेब निर्माण कार्य शामिल हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

