Author: Editor

– स्व. शिवराजसिंह देवड़ा के नेत्रदान से दो व्यक्तियों को मिलेगी नई दृष्टि, कठिन समय में परिवार का प्रेरक निर्णय जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को 84 वाँ नेत्रदान सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय ठा. शिवराजसिंह देवड़ा का नेत्रदान कराया गया। संस्था अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर ने बताया कि परिषद निरंतर सेवा कार्यों में समर्पित भाव से सक्रिय हैं। उन्होंने देवड़ा परिवार को विशेष साधुवाद दिया, जिन्होंने अपने पूज्य पिता के प्राणांत के बाद उनके नेत्रदान की सहमति देकर दो व्यक्तियों के जीवन में उजाला पहुँचाने जैसा महान…

Read More

– ट्रैफिक सिग्नल और रजिस्ट्री के बाद नपा में 1 प्रतिशत अतिरिक्त टेक्स जेसे मुद्दों पर दायर होगी जनहीत याचिका – स्वास्थ्य, सुरक्षा और नागरिक अधिकारों को लेकर भी सजग फाउंडेशन – प्रत्येक शनिवार को शहर के वार्डो से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लगेंगे स्वास्थ शिविर जावरा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है, इसके लिए किसी पद की लालसा नहीं — इसी संकल्प के साथ संजीवनी फाउंडेशन, जावरा ने लायंस क्लब के सहयोग से जन-कल्याणकारी अभियानों की नई श्रृंखला सेवा आपके द्वार के माध्यम से शुरू की है। फाउंडेशन ने स्थानीय स्वास्थ्य…

Read More

– आईएएस संतोष वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया नोटिस जावरा/भोपाल। ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा पर राज्य शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने वर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 7 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वर्मा के विवादित बयान का वीडियो 23 नवंबर को भोपाल में आयोजित अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान सामने आया था, जिसके बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया। समाज में रोष, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन – विवादित टिप्पणी सामने आते ही…

Read More

जावरा। नवांकुर संस्था अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर श्री राम विधा मंदिर, रामबाग जावरा में संविधान वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता बताई गई तथा उन्हें उसके मूल सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। संस्था प्रमुख अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, रमेश मनोहरा, जाकीर मंसुरी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान की शपथ लेते हुए भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।dir

Read More

– मतदाता सूची पुनरीक्षण को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार जावरा। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा संचालित नए अभियान एसआईआर के तहत अपने लाखों कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में नए नाम जोडऩे, पुराने नाम सुधारने तथा त्रुटिपूर्ण नामों को हटवाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह आह्वान भाजपा के नव नियुक्त संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने जीनियस स्कूल में आयोजित जावरा नगर मंडल की बैठक में किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। आर्य ने बूथ…

Read More

– बच्चों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका, विभिन्न मुद्दों पर हुई बहस जावरा। संविधान दिवस के अवसर पर जावरा पब्लिक स्कूल में सोमवार को अत्यंत भव्य, अनुशासित और ज्ञानवर्धक मॉक पार्लियामेंट सत्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र, संसदीय प्रक्रिया, संविधान की मूल भावना तथा राष्ट्रीय नीति-निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराना था। विद्यालय परिसर छात्रों की जोशीली बहसों, प्रभावी प्रस्तुति और संसदीय वातावरण से सजीव संसद जैसा प्रतीत हो रहा था। 2025-26 का बजट प्रस्तुतीकरण बना कार्यक्रम का केंद्रबिंदु – कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वित्त वर्ष 2025-26 का पूर्ण बजट वास्तविक…

Read More

– जंगल में छिपा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, नौकरानी और बेटी भी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद रतलाम । थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 70 वर्षीय सरला धनेतवाल की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर मीणा को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मृतिका के मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद किए गए। 24 नवंबर 2025 को फरियादी विनीत जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मीराकुटी, लक्ष्मणपुरा में उसकी बुआ सरला धनेतवाल (70) की घर में ही बाथरूम में गला रेत कर हत्या…

Read More

– घट्टिया में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन—कठोर कार्रवाई की मांग उज्जैन। जिले के घट्टिया में बुधवार दोपहर 1 बजे सर्व ब्राह्मण समाज ने आजक्स के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के कथित विवादित और घटिया स्तर बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पताल चौराहे से बस स्टैंड तक निकाली गई रैली में समाजजन ने जमकर नारेबाजी की। बस स्टैंड पर प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा का पुतला दहन किया तथा पुतले को जूतों की माला पहनाई। प्रदर्शन के दौरान संतोष वर्मा मुर्दाबाद के नारे भी सुनाई दिए। इस दौरान प्रदेश सरकार से उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग…

Read More

रतलाम। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समग्र सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन को पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।यह हेल्पलाइन 24 गुणा 7 उपलब्ध है और भोपाल स्थित कॉल सेंटर के माध्यम से बुजुर्ग नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करती है। 14567 हेल्पलाइनका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना किसी भी प्रकार के शोषण, उपेक्षा या उत्पीडन से बचाना, स्वास्थ्य, कानूनी, भावनात्मक एवं भौतिक सहायता उपलब्ध कराना सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक सरल एवं त्वरित…

Read More

– हिंद की चादर श्री गुरु तेगबहादुर महाराज जी की शहादत को किया नमन जावरा। सिक्ख धर्म के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेगबहादुर महाराज जी का 350 वां शहीदी दिवस गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहिब, स्टेशन रोड पर बड़ी श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा 13 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब पाठ से हुई, जिसके पश्चात तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब का समापन आज प्रात: 10 बजे किया गया। समापन उपरांत ज्ञानी हंसराज सिंह जी ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया तथा गुरु परंपरा एवं इतिहास के पावन प्रसंग संगत…

Read More