• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, June 25
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»शार्ट इंनकाउंटर : लूट और हत्या करने वाले तीन आरोपी दबोचे, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल
रतलाम

शार्ट इंनकाउंटर : लूट और हत्या करने वाले तीन आरोपी दबोचे, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल

EditorBy EditorNovember 26, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जंगल में छिपा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, नौकरानी और बेटी भी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद
रतलाम । थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 70 वर्षीय सरला धनेतवाल की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर मीणा को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मृतिका के मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद किए गए।
24 नवंबर 2025 को फरियादी विनीत जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मीराकुटी, लक्ष्मणपुरा में उसकी बुआ सरला धनेतवाल (70) की घर में ही बाथरूम में गला रेत कर हत्या कर दी गई। घर से मोबाइल, ज्वेलरी और नकदी भी लूट ली गई। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 879/25 धारा 103(1), 309(2), 331(8) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतिका पूर्व में शिक्षिका थीं और पति व संतान न होने से अकेली रहती थीं। घर में नौकरानी लीला डामर काम कर रही थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट और सायबर टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर एसआईटी गठित की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी के आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान सागर पिता महेश मीणा निवासी बिरलाग्राम उज्जैन (हाल ग्राम खवासा, जिला झाबुआ) के रूप में हुई।
जंगल से गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल –
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सागर रावटी थाना क्षेत्र के मलवासी जंगल में छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने हत्या और लूट की वारदात कबूल की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने उपनिरीक्षक अनुराग यादव की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारी और उसे काबू कर लिया। झूमाझटकी में उपनिरीक्षक अनुराग यादव भी घायल हुए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रावटी पर नया प्रकरण 597/25 दर्ज किया गया।हत्या का कारण –
आरोपी सागर पिछले 3 वर्षों से ग्राम खवासा में रह रहा था और मृतिका की नौकरानी लीला डामर की बेटी मोना के संपर्क में था। दोनों ने ही आरोपी को मृतिका के बारे में जानकारी दी थी। आरोपी पर पूर्व में चोरी के मामले दर्ज हैं। 23-24 नवंबर की रात वह छत के रास्ते घर में घुसा। मृतिका के बाथरूम जाने पर उस पर चाकू से हमला कर हत्या की और घर से मोबाइल, ज्वेलरी व नकदी लेकर फरार हो गया।
मां बेटी सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार –
मामले में पुलिस ने सागर उर्फ बंटी मीणा, निवासी बिरलाग्राम उज्जैन (मुख्य आरोपी) लीलाबाई डामर (49) तथा मोना बसोड़ (30) दोनों निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी रतलाम को गिर$फतार किया हैं। साथ ही आरोपियो के कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया हैं। लूट और हत्या के मामले में अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक पतिराम डावरे, उनि वीडी जोशी, उनि अनुराग यादव, उनि पंकज राजपूत सहित पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में निरीक्षक सुरेंद्र गड़रिया, प्रकाश गड़रिया, विक्रम सिंह चौहान, अमित कोरी, जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक गायत्री सोनी, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, उनि देवीलाल पाटीदार, उनि कुलदीप देथलिया, उनि जीवन बारिया, सउनि विनोद कटारा, सउनि शिव नामदेव, प्र आर मनमोहन शर्मा, (सायबर सेल रतलाम), प्र आर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र आर हिम्मतसिंह, प्र आर बलराम पाटीदार, प्र आर जितेन्द्र जायसवाल, , प्र आर हिमांशु(बॉबी) यादव, प्र आर विजय पंजाबी, प्र आर शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, प्र आर नरेंद्र चावड़ा, आर आशिष धानक, आर दीपराज, आर देवेन्द्र कायस्थ, आर प्रशांत चावला, आर कपील लोहार, आर अर्जुन खिची, आर मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, आर अविनाश मिश्रा, की सराहनिय भुमिका रही ।

Post Views: 121
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

रतलाम में स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपए का माल बरामद

June 3, 2026

रतलाम में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लौटी

May 29, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.