Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– सड़क, नल व नालियों की समस्याओं से त्रस्त 100 परिवार – कॉलोनाइजऱ – नगरपालिका विवाद में कॉलोनीवासियों को पक्षकार बनने की सलाह जावरा। पिपलोदा रोड स्थित प्रतापनगर कॉलोनी की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने जनसुनवाई में अपनी आवाज बुलंद की। लगभग 32 वर्ष पहले बसाई गई इस कॉलोनी में करीब 100 परिवार निवास करते हैं, लेकिन आज भी सड़क, नल जल और नालियों जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में भी कई बार—5 मार्च 2007, 7 मई 2020, 15 सितंबर 2020 और…
फेक न्यूज़ पर ‘करारी चोट’: OTT और सोशल मीडिया पर सरकार कसने जा रही सख्त लगा आईटी नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी — भड़,काऊ, आपत्तिजनक, अधूरी या भ्रमित करने वाली डिजिटल सामग्री पर सख्त कार्रवाई – OTT, सोशल मीडिया, न्यूज़ पोर्टल्स, ब्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स भी दायरे में नई दिल्ली। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते फेक न्यूज, भड़काऊ कंटेंट, गलत जानकारी और ऑनलाइन मानहानि को रोकने के लिए केंद्र सरकार अब आईटी नियम 2021 में बड़े सुधार करने जा रही है। जल्द ही ऐसे नए प्रावधान लागू किए जाएंगे, जिनके तहत किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक, हिंसा भड़काने वाला, आधी-अधूरी या…
जावरा। श्री माधवानंद अकैडमी की कक्षा 5 वीं की छात्रा साधना अमरु जी ने संभाग स्तरीय अस्मिता कीक बॉक्सिंग लिग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उज्जैन में हुई इस प्रतियोगिता में साधना ने उत्कृष्ट खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि पर संचालक राजेन्द्र श्रोत्रिय, प्राचार्य उषा श्रोत्रिय के साथ विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए छात्रा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
– मीरा कुटी क्षेत्र के मालवा नगर में सनसनी — सुबह शादी समारोह में जाना था, भतीजे ने पहुंचकर देखा खौफनाक मंजर — मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार, गठित की एसआईटी रतलाम। शहर के मीरा कुटी क्षेत्र के मालवा नगर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ सरकारी स्कूल से सेवानिवृत महिला शिक्षिका सरला जायसवाल (उर्फ सरला धनेतवाल) की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला अपने पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती थीं।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सरला जायसवाल को अपने परिजनों के साथ उज्जैन में…
– जिलेभर की युवतियों व महिलाओं को इंटीग्रेटेड योग प्रशिक्षण देने हेतु विशेष शिविर —स्वामी रामदेव जी के मार्गदर्शन में योग सेवा को नई दिशा रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे आचार्य योगीयों का रतलाम स्टेशन पर जिला प्रभारी सहित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। शहर को योगमय बनाने और युवतियों एवं महिलाओं को इंटीग्रेटेड योग की विशेषज्ञता देने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वामी रामदेव जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस योग प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य योग की गहन विद्या को समझना, सही प्रकार से अभ्यास करना तथा समाज में…
मानसिक रोगी का बेकाबू उत्पात, आधी रात में डायल 112 के साथ 3 वाहनों और मकान के कांच तोड़े, पुलिस पर भी किया हमला
– शिकायत पर पहुंची 112 का कांच भी तोड़ा जावरा। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात एक मानसिक रोगी द्वारा मचाए गए उत्पात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सेंट्रल बैंक के सामने हुई इस घटना में आरोपी ने रात करीब 1 बजे घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया और नग्न अवस्था में गली में उतरकर जोरदार तोडफ़ोड़ मचाई। https://youtube.com/shorts/gOi1EmEbhlw?si=-TMte1NySgS0pdO0 उत्पात के दौरान तीन से चार वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा, वहीं पास स्थित एक मकान के शीशे एवं उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। स्थानीय निवासियों द्वारा डायल-112 पर कॉल किए जाने पर पुलिस…
– जावरा में 15 सामुदायिक भवनों को हरी झंडी, सात नई स्वीकृतियाँ जुड़ी – कुल पौने चार करोड़ की लागत से ग्रामों को मिली बड़ी सुविधा – विधायक डॉ. पांडेय के प्रस्तावों पर सरकार की मुहर, ग्रामीणों ने जताया आभार जावरा । लगातार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा तैयार की गई विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी मिलना लगातार जारी है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग पौने दो करोड़ रुपये की लागत से सात स्थानों पर सामुदायिक भवनों की नई सौगात स्वीकृत की गई है। इससे पहले कुछ दिन पूर्व ही दो…
– नागदी के मुकेश प्रजापत के रुप में हुई शिनाख्त – पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी जावरा। शहर के पोलेटेक्निक कॉलेज के पास तथा महावीर जैन स्कूल के सामने स्थित मगरे पर रविवार सुबह एक युवक का शव खाखरे के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान मुकेश पिता रामेश्वर प्रजापत (35) निवासी नागदी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मुकेश बीते दो दिनों…
– मध्य प्रदेश की विरासत से विकास की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र – मध्य प्रदेश के लोक नृत्यों की रही धूम रतलाम/ भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अग्रसर है। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप ने 44वे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश दिवस के अवसर पर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 नई नीतियां बनाई है, जो निवेश मित्र और निवेशकों को आकर्षित करती हैं। मंत्री श्री…
SIR के कारण बदल गई अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि, राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किया नया टाइम टेबल
– 24 नवंबर के बजाय अब 8 दिसंबर से शुरु होगी परीक्षाएं जावरा/भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा आगामी अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया हैं। जानकारी के अनुसार हाल ही में चल रहे एसआईआर कार्यों के कारण शिक्षकों की उपस्थिति पर प्रभाव पड़ रहा था, जिसके चलते शैक्षणिक कार्य और परीक्षा तैयारी प्रभावित हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन करते हुए नया टाइम टेबल जारी कर दिया हैं। जिसके चलते अब 24 नवंबर से प्रारंभ होने वाली अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं 8 दिसंबर से प्रारंभ होगी। उल्लेख है कि…
