– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल कौशल
जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा के प्रतिभावान खिलाडय़िों ने वेट लिफ्टिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के खिलाड़ी भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर 18 अगस्त को भानपुरा में आयोजित संभाग स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित खेल अभ्यास से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र मूणत ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
प्रतिभा को निखारने हर संभव अवसर उपलब्ध –
विद्यालय के प्राचार्य भाविक मूणत ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था की एकेडमिक कॉर्डिनेटर पूर्वी मूणत ने कहा कि सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। विद्यालय परिवार ने भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

