– मतदाता सूची पुनरीक्षण को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार
जावरा। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा संचालित नए अभियान एसआईआर के तहत अपने लाखों कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में नए नाम जोडऩे, पुराने नाम सुधारने तथा त्रुटिपूर्ण नामों को हटवाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं।
यह आह्वान भाजपा के नव नियुक्त संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने जीनियस स्कूल में आयोजित जावरा नगर मंडल की बैठक में किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। आर्य ने बूथ स्तर से लेकर मंडल तक यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। विशेष रूप से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम जो?ने के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य करने का आग्रह किया।
लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता में –
जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक पात्र नागरिक मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के सिद्धांतों पर आधारित है तथा सभी बूथ समितियाँ मतदाता सूची संशोधन, नाम जोडऩे, सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में समन्वय बनाकर जुटें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ पर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक नाम दर्ज न होने की वजह से मतदान से वंचितन रहे। जो नागरिक हाल ही में किसी अन्य क्षेत्र से आकर बस गए हैं, उनके नाम पुराने स्थान से कटवाकर नए बूथ की सूची में जोडऩे के लिए भी समन्वय बनाने पर जोर दिया।
बैठक की शुरुआत माल्यार्पण से, पदाधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी –
भाजपा मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिला महामंत्री महेश सोनी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठनात्मक दृष्टिकोण पर मार्गदर्शन दिया। एसआईआर विधानसभा प्रभारी मुकेश बग्गड़ ने जावरा विधानसभा में चल रहे मतदाता सूची संशोधन कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
इन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही –
कार्यक्रम में जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह देवड़ा, डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पांचाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर मंडल महामंत्री अनिल धारीवाल एवं मनीष ऊटवाल, नगर बीएलए प्रभारी घनश्याम सोलंकी, अजय सकलेचा, अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर, बालाराम पाटीदार, वीरेंद्र सिंह चौहान, मनोहर पांचाल, सुभाष टुकडिया, महेश शर्मा, रजत सोनी, अजयसिंह भाटी, तेजसिंह कदम, सोनू यादव, अनिल मोदी, प्रमोद पुरोहित, यश सकलेचा, शिवेंद्र माथुर, आसिफ मिर्जा, अकरम कबाड़ी, बाबूलाल सांकला, रवि यादव, रुस्तम शाह, सुनील धाकड़, प्रकाश बालचंदानी, निलेश राठौर, गौरव गोड़, संतोष सूर्यवंशी, मोहन बोरीवाल, सलमान कुरैशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया। आभार मनीष ऊटवाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

