• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट
रतलाम

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

EditorBy EditorAugust 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– घर में युवक को देखकर भड़का नाबालिग का पिता, विवाद के बाद हमले का आरोप; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक पर कांच की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के गले पर गंभीर चोट आई है। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। मामले में पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर उसके पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
घर में युवक को देखकर पिता हुआ नाराज –
पुलिस के अनुसार, बिरियाखेड़ी निवासी समीर कुरैशी (20) मंगलवार दोपहर 16 वर्षीय नाबालिग से मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय नाबालिग के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोनों घर के अंदर बातचीत कर रहे थे। कुछ देर बाद नाबालिग के माता-पिता घर लौट आए। बेटी के साथ युवक को घर में देखकर उसके पिता नाराज हो गए। इसके बाद युवक और नाबालिग के पिता के बीच विवाद हो गया।
युवक ने लगाया कांच से हमला करने का आरोप –
समीर ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान नाबालिग के पिता ने घर में रखी कांच की बोतल फोड़कर उसके गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घर में शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।चोट के कारण बोलने में परेशानी –
मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंदन द्विवेदी के अनुसार, युवक के गले में गंभीर चोट आई है और उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। चोट के कारण युवक को बोलने में भी परेशानी हो रही है। चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।
नाबालिग ने भी पिता पर लगाया आरोप –
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने भी अपने पिता पर कांच की बोतल से युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने बताया कि वह और समीर करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं।
पिता ने आरोपों को बताया गलत –
वहीं, आरोपी पिता ने युवक पर हमला करने से साफ इनकार किया है। उसका कहना है कि उसने समीर के साथ मारपीट नहीं की। आरोपी के मुताबिक, युवक ने खुद ही कांच के गिलास से अपना गला काट लिया। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
समीर पर पहले भी दर्ज हो चुका है मामला –
सब इंस्पेक्टर ध्यान सिंह सोलंकी ने बताया कि समीर के खिलाफ वर्ष 2022 में डीडी नगर थाने में इसी नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस ने वर्तमान मामले में आरोपी पिता के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 3
#crime news #jaora news today #ratlam news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Don't Miss
जावरा

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

By EditorAugust 18, 2026

– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल…

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.