• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

January 15, 2026

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

पिपलौदा में खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

January 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, January 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»आईएएस संतोष वर्मा के घटिया बयान पर उबला घट्टिया का सर्व ब्राहम्ण समाज, मुर्दाबाद के नारे लगाए, फुंका पुतला
मध्यप्रदेश

आईएएस संतोष वर्मा के घटिया बयान पर उबला घट्टिया का सर्व ब्राहम्ण समाज, मुर्दाबाद के नारे लगाए, फुंका पुतला

EditorBy EditorNovember 26, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– घट्टिया में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन—कठोर कार्रवाई की मांग
उज्जैन। जिले के घट्टिया में बुधवार दोपहर 1 बजे सर्व ब्राह्मण समाज ने आजक्स के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के कथित विवादित और घटिया स्तर बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पताल चौराहे से बस स्टैंड तक निकाली गई रैली में समाजजन ने जमकर नारेबाजी की। बस स्टैंड पर प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा का पुतला दहन किया तथा पुतले को जूतों की माला पहनाई। प्रदर्शन के दौरान संतोष वर्मा मुर्दाबाद के नारे भी सुनाई दिए। इस दौरान प्रदेश सरकार से उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग उठी।

प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आदर्श शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में संतोष वर्मा के उस वायरल वीडियो का उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था— जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। इस बयान के सामने आते ही पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया है।
समाज के वरिष्ठ सदस्य गोविन्द शर्मा ने कहा कि यह बयान ब्राह्मण समाज की मर्यादा, परंपरा और सम्मान पर सीधा प्रहार है। ब्राह्मण समाज शांति, सद्भाव और राष्ट्रहित के लिए जाना जाता है। एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है और सामाजिक सौहार्द्र को भंग करने वाला है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल वर्मा को पद से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।सौंपे गए ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं—
– संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
– पूरे प्रकरण की विशेष समिति गठित कर जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई हो।
– ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से लिखित व मौखिक क्षमा याचना करवाई जाए।
समाज ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में व्यापक विरोध आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर वरिष्ठजन, युवा और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की थी।इस दौरान उपस्थित प्रमुखजन—
जगदीश त्रिवेदी, राधेश्याम मेहता, बाबूलाल मेहता, पंडित संतोष व्यास, गोविन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा (आगर), मनोहर पंड्या, राजेश शर्मा, राजेश मेहता, संजय शर्मा, पुरालाल शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, मोहनलाल शर्मा, रमेश शर्मा, मुकेश मेहता, पवन शर्मा, किशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सत्यनारायण पंड्या, गंगाराम शर्मा, मुकेश रावल, गणेश व्यास, सत्यनारायण त्रिवेदी, भंवरलाल रावल, सुरेन्द्र व्यास, सुनील शर्मा, महेश त्रिवेदी, धीरज शर्मा, किशोर जोशी, आदर्श शर्मा, धन्ना शर्मा, अर्जुन त्रिवेदी, शैलेन्द्र त्रिवेदी, लोकेश जोशी, तरुण शर्मा, मनोज मेहता, महेश व्यास, मुकेश पंड्या, रवि त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Post Views: 76
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

January 15, 2026

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

दान, सेवा और करुणा के साथ लीनेस क्लब जावरा ने मनाई मकर संक्रांति

January 14, 2026
Don't Miss
जावरा

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

By EditorJanuary 15, 2026

– भामाशाहो का हुआ सम्मान, करुणा योजना को सराहा जावरा। जैन सोशल ग्रुप (JSG) नवकार…

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

पिपलौदा में खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

January 14, 2026

दान, सेवा और करुणा के साथ लीनेस क्लब जावरा ने मनाई मकर संक्रांति

January 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

January 15, 2026

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

पिपलौदा में खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

January 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.