Author: Editor

– मंगलवार को हुआ कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन – जावरा में गूंजेगा शौर्य का स्वर, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई ‘हिंदुत्व का शंखनाद ‘यात्रा की तैयारियाँ जावरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य यात्रा हिंदुत्व का शंखनाद कार्यक्रम 27 दिसंबर को जावरा में होने जा रहा है। कार्यक्रम की भव्य तैयारियों की शुरुआत मंगलवार को दशहरा मैदान में भूमि पूजन के साथ हुई। भूमि पूजन में संत प्रफुल्ल व्यास सहित प्रदेश एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान अतिथियों द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र…

Read More

– परिजनों ने सीएसपी से लगाई गुहार, एसपी के नाम सौंपा पत्र – पोलेटेक्निक कॉलेज रोड़ पर पुलिस चौकी या डायल 112 का स्थायी पाईंट लगाने की उठाई मांग जावरा। ग्राम नागदी निवासी मुकेश प्रजापत (35 वर्ष) की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर पेड़ से लटकी मिली लाश को पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या बताया है, लेकिन मृतक के परिवार और ग्रामीणों ने इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सवालों के जवाब और न्याय की आस में मंगलवार को परिजन सीएसपी युवराजसिंह चौहान से मिलने उनके कार्यालय पर…

Read More

– रिसोर्टों के चलते बढ़ती भीड़, ट्रकों-ट्रालों की आवाजाही से हर समय हादसे की आशंका – कलेक्टर व एसडीएम से तुरंत प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन लागू करने की मांग जावरा। खाचरोद नाका से सेजावता मार्ग पर दिन-ब-दिन बढ़ती भीड़ व भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मण्डल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने जावरा अनुविभागीय अधिकारी के साथ जिला कलेक्टर के संज्ञान में एक महत्वपूर्ण सुझावपत्र प्रस्तुत किया है, साथ ही इस समस्या से आम जन के साथ जनप्रतिनिधियो को सोश्यल मीडिया के माध्यम…

Read More

– जावरा में जरूरतमंदों तक आधी रात को पहुँची सेवा, बिना नाम-गौरव के ओढ़ाए कंबल जावरा। ठिठुरती सर्द रातें … सुनसान सड़कें …. और उन पर खुले आसमान के नीचे कंपकंपाते लोग। ऐसे कठिन समय में जावरा के जैन सोशल ग्रुप मेन ने शहर में मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जो दिल को छू लेने वाली है। संस्था द्वारा शुरू की गई ‘रात्रि कंबल सेवाÓ पहल ने जरूरतमंदों के लिए गर्माहट ही नहीं, बल्कि सम्मान और संवेदना का एहसास भी दिया है। सेवा का असली रूप वही, जहाँ ‘मैं’ का अभाव हो — अशोक चोपड़ा  अकेला हनुमान मंदिर,…

Read More

– जावरा विधायक डॉ. पांडेय के सवाल पर खेल मंत्री ने दी जानकारी – जल संरक्षण के 1073 कार्यों को 20 करोड़ 49 लाख रु की स्वीकृति – 10 लाख 38 हजार किसानों को मिला 548 करोड़ का फसल बीमा क्लेम – सांस्कृतिक शेड निर्माण पर निरीक्षण जारी, स्वीकृति जल्द जावरा/भोपाल । जावरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलौदा में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा पूछे गए प्रश्न पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि नई नीति के अनुसार…

Read More

– मूणत समूह के संस्थापक स्व. समीरमलजी मूणत की जयंती पर आयोजित महादान शिविर में स्टाफ, अभिभावकों व छात्रों की उत्साही भागीदारी जावरा। मानव सेवा को समर्पित एक अद्भुत पहल के रूप में जावरा पब्लिक स्कूल में सोमवार 01 दिसम्बर 2025 को भव्य रक्तदान-महादान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। यह आयोजन मूणत ग्र्रुप के संस्थापक स्व. समीरमलजी मूणत की जयंती की पावन स्मृति को समर्पित रहा। शिविर में कुल 120 यूनिट रक्त संग्रह कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई, जिसमें लगभग 30 यूनिट महिलाओं द्वारा रक्तदान किया जाना विशेष रहा। शिविर की शुरुआत स्कूल प्रबंधन, स्टाफ व अतिथियों द्वारा संस्थापक…

Read More

– डॉ पाण्डेय के सदन संचालन ने स्पष्ट किया वे समस्याओं से भलिभाती अवगत हैं और समाधान तक पहुंचाने में निभा रहे सक्रिय भूमिका – अतिवृष्टि व पीले मोज़ेक से फसल क्षति पर चर्चा में सक्रिय रहे जावरा विधायक – किसानों के हित में सरकार की त्वरित पहल की जानकारी दी भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सभापति के रूप में कार्यभार संभालते हुए सदन की कार्यवाही का व्यवस्थित संचालन किया। सत्र के पहले ही दिन उनकी संयमित और प्रभावी अध्यक्षता की सराहना देखने को मिली। अतिवृष्टि तथा पीले मोज़ेक रोग…

Read More

– श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने आयोजित किया गौ माता का स्वामी वात्सल्य जावरा। जो व्यक्ति दूसरों के प्रति संवेदना रख सके वही सच्चे अर्थों में मनुष्य कहलाता है। जीव दया का अर्थ जीवों के प्रति करुणा, दया और संवेदनशीलता रखना है। उक्त विचार मुंबई से आई खुशबू वरुण दंड ने श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा संचालित जीव दया योजना के अंतर्गत आयोजित जीव दया सोसाइटी जावरा में गौ माता के स्वामी वात्सल्य अवसर पर व्यक्त किए। खुशबू दंड ने कहा कि जीव दया सिर्फ व्यवहार नहीं, एक ऐसी भावना है जो हृदय को पवित्र बनाती…

Read More

– गीता के 15 वें अध्याय का सामूहिक वाचन, आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ भव्य आयोजन जावरा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव दिवस के अवसर पर मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की ग्यारवीं तिथि, तद्नुसार 1 दिसंबर 2025 को म.प्र. शासन संस्कृति विभाग, नगर पालिका जावरा एवं श्री गीता भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गीता भवन प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रात: 11 बजे भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, भाजपा नगर…

Read More

– कारण, बचाव व उपचार और जांच से बचाव, प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया संदेश – बीएमओ डॉ खराड़ी ने दिखाई हरी झंडी जावरा। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर 2025 को सिविल हॉस्पिटल जावरा द्वारा एक प्रभावी जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा के मार्गदर्शन में किया गया। रैली को बीएमओ डॉ. एस. एल. खराड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डा. खराड़ी ने एड्स के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जन-जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर…

Read More