जावरा। नवांकुर संस्था अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर श्री राम विधा मंदिर, रामबाग जावरा में संविधान वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता बताई गई तथा उन्हें उसके मूल सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। संस्था प्रमुख अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, रमेश मनोहरा, जाकीर मंसुरी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान की शपथ लेते हुए भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।
dir

