Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– 72.6 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी मौके से गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज रतलाम। थाना शिवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई में एक किराना दुकान से भारी मात्रा में बीयर एवं अंग्रेजी/देशी शराब जप्त की है। आरोपी को मौके से गिरफ़्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना…
– बढ़ती जनसंख्या, बढ़ते जनकार्यों और जनमांग के आधार पर जावरा जिले की मांग को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग – विगत कई वर्षो से जनता, विभिन्न संगठनों ने भी उठा रखी हैं मांग – लगातार पत्राचार के साथ कई बार सदन में भी उठ चुकी हैं मांग जावरा। जावरा को जिला बनाये जाने की बहुप्रतीक्षित मांग पर एक बार फिर जोरदार आवाज उठी हैं। स्थानीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने 4 दिसंबर 2025 को आहूत विधानसभा सत्र में तारांकित प्रश्न क्रमांक 1077 के माध्यम से राजस्व मंत्री से जवाब मांगा है। इस मामले में विधायक डॉ पाण्डेय…
सुखेड़ा मंडल ने फिर गाड़ा झंडा, मन की बात में रतलाम जिले में प्रथम तथा प्रदेश में पाया चौथा स्थान
जावरा। मन की बात कार्यक्रम के 128 वें प्रसारण में सुखेड़ा मंडल ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए मध्यप्रदेश में चौथा स्थान तथा रतलाम जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुआयामी संवाद मन की बात के प्रति मंडल कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और समर्पण का परिणाम है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद सुधीर गुप्ता, लोकप्रिय विधायक राजेंद्र पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के. के. सिंह कालूखेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह, जावरा विधानसभा मन की बात प्रभारी राजेंद्रसिंह गुडरखेड़ा, पूर्व जिला सह कार्यालय…
– विशेषज्ञ डॉक्टरों का शाल-माला से सम्मान – घुटना, हड्डी एवं जोड़ रोग की समस्याओं का हुआ उपचार जावरा। लायंस क्लब जावरा एवं शेल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित नि:शुल्क निदान शिविर अत्यंत सफल रहा। घुटना, हड्डी एवं जोड़ रोग, कमर व रीढ़ की समस्याओं तथा पेट रोगों से संबंधित मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। ओपीडी में 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने शेल्बी हॉस्पिटल से पधारे चिकित्सक दल का शाल एवं माला पहनाकर गरिमामय सम्मान किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के…
– समाज कार्य के विद्यार्थियों व नवांकुर संस्थाओं से किया सार्थक संवाद जावरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, साथ ही संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय के जावरा आगमन पर जन अभियान परिषद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत समाज कार्य के विद्यार्थियों, परामर्शदाताओं एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों से दोनों नेताओं द्वारा संवाद स्थापित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक पहलुओं, योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई। नेताओं का स्वागत विकासखंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार, नवांकुर संस्था के शिवेंद्र माथुर, जसवंत सिंह, अर्पित शिकारी, परामर्शदाता देवी सिंह राठौड़, अंकित…
– संस्कृति विभाग, नगर पालिका व गीता भवन ट्रस्ट मिलकर करेंगे आयोजन जावरा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आज 1 दिसंबर को स्थानीय गीता भवन प्रांगण में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, नगर पालिका परिषद जावरा और गीता भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गीता जयंती के शुभ अवसर पर भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10.30 बजे पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ होगी, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता जी का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा…
– 2400 बल्क लीटर बीयर और बोलेरो पिकअप मिलाकर 12.24 लाख का मशरूका जप्त रतलाम। जिले में अवैध शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के अभियान के तहत चौकी ढोढर थाना रिंगनोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 200 पेटी अवैध पावर 10000 बीयर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लाख 24 हजार का अवैध मशरूका जप्त किया हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिलेभर में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर रोक लगाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार तथा एसडीओपी जावरा संदीप…
संतोष वर्मा का विवादित बयान : महिलाओं और ब्राह्मण समाज के सम्मान पर सीधा प्रहार, गिरफ्तारी की मांग
– शुक्रवार की शाम को घंटाघर चौराहे पर ब्राहम्ण समाज ने फुंका पुतला, चलाए जुते चप्पल – मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जावरा को सौंपा ज्ञापन जावरा। अजाक्स के सम्मेलन में 23 नवंबर 2025 को दिए गए आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान ने पूरे ब्राह्मण समाज में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। डॉ. अंबेडकर जयंती पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वर्मा ने कहा कि जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनाता तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। समाज ने इस बयान को लज्जाजनक, अपमानजनक और जातीय विद्वेष फैलाने…
जावरा पुलिस का ड्रग माफिया पर कड़ा प्रहार, एमडी ड्रग्स के दो तस्कर दबोचे, 1.35 लाख का माल जप्त
– वेयरहाउस के पास दबिश में मिली बड़ी सफलता, 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोबाइल बरामद — ड्रग नेटवर्क की कडिय़ां खंगाल रही पुलिस टीम जावरा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जावरा शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित कुल 1 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल रतलाम रेंज तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन…
– जावरा अदालत ने सुनाया सख्त फैसला, 25,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जावरा। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत, जिला रतलाम की अदालत ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी मुद्स्सीर पिता गनी मोहम्मद (48), निवासी हुसैन टेकरी जावरा को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 25,500 रुपए के कुल अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायाधीश ने आरोपी को धारा 341 भादंवि के तहत 1 वर्ष का साधारण कारावास व 500 रुपए का अर्थदंड तथा धारा 307 भादंवि के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास व 25,000 का अर्थदंड दिया हैं, वहीं सह आरोपी मुजफ्फर…
