Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
शहरी गरीबों को आवासीय अधिकार देने बड़ा अभियान शुरू, 20 नवंबर से सर्वे, 4 जनवरी से मिलेगा पट्टा
रतलाम । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में निवासरत भूमिहीन एवं आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टाधिकार प्रदान करने के लिए 20 नवम्बर से व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा राजस्व विभाग ने संयुक्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत बीएलसी एवं एएचपी घटकों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु यह पहल अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 1984 के मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम में…
– SIR ने शुरु की त्रिकोणीय तलाश : बच्चे शिक्षक को ढूंढ रहे, शिक्षक मतदाताओं को और मतदाता अपनी पहचान ढूंढ रहे – 25 से शुरु हो रही अद्र्धवार्षिक परीक्षाए, बच्चे अतिथियो के भरोसे – कई स्कूलों में अतिथि ही नहीं, जो स्थायी शिक्षक उन्है भी जोद दिया एसआईआर में – पटवारियों से लेकर नपा व अन्य अधिकारियों को भी लगा दिया मॉनटरिंग के काम में जावरा। आगामी चुनावी तैयारियों का जनसुविधाओं पर कितना गहरा असर पड़ रहा है, इसका सबसे ताज़ा और कड़वा उदाहरण इन दिनों नगर के शासकीय स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और नगरीय निकायों में देखने को मिल…
जावरा। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपक कनेरिया, तहसील जावरा, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) की अदालत ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा जप्त किए गए ऑटो को चोरी करने के आरोप में आरोपी मोहम्मद खान पिता मेहमुद खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी नाना साहब का बाग, जावरा को भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत 1 वर्ष 6 माह का साधारण कारावास एवं 800 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सांगते एवं विनित बकोदिया ने बताया कि 18 नवंबर 2019 को फरियादी कैलाश बघेल, ट्रैफिक सुबेदार, अपने स्टाफ के साथ पुरानी धान मंडी जावरा में यातायात प्रबंधन…
– लायंस क्लब जावरा की अपनी टीम का पहला सफल नेत्रदान जावरा। नेत्रदान महादान की भावना को वास्तविक रूप देते हुए लायंस क्लब जावरा ने अपनी नई नेत्र संग्रहण केंद्र परियोजना के तहत शहर में एक अभूतपूर्व सेवा कार्य किया। समाजसेवी स्व. सुभाष पटवा का नेत्रदान संस्था की त्वरित कार्रवाई और समर्पित टीम के प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस नेत्रदान से दो व्यक्तियों को नई रोशनी मिली और मानवता को एक अनमोल संदेश। नेत्र उत्सर्जन की संपूर्ण प्रक्रिया लायंस नेत्र चिकित्सालय की मेडिकल टीम और डॉक्टर यश हाड़ा के निर्देशन में समय पर और अत्यंत संवेदनशीलता के साथ…
भ्रामक आरोप : बचत के पारदर्शी निर्णय को झूठा बता रहे राजनीतिक स्वार्थी, मामला नगर पालिका जावरा का
निकाय के पारदर्शी निर्णय पर भ्रामक आरोप निराधार – पुराने फायर वाहन को बचत के साथ स्काईलिफ्टर में बदला, राजनीतिक स्वार्थी फैला रहे झूठ जावरा। नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था लंबे समय से एकमात्र स्काईलिफ्टर वाहन पर निर्भर थी, जिसके कारण व्यापक क्षेत्र में समय पर मरम्मत एवं समाधान कर पाना चुनौती बन चुका था। इसी आवश्यकता को देखते हुए नगर पालिका ने बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय लेते हुए अतिरिक्त स्काईलिफ्टर वाहन उपलब्ध कराने की कार्यवाही की। नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने बताया कि नगर पालिका के पास मौजूद तीन फायर वाहनों में से वाहन क्रमांक एम.पी. 43 जी 2560 का टैंक…
युनिफार्म प्रोटोकॉल : सर्दी में अलग रंग के स्वेटर पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री से अब नहीं रोक पाएंगे स्कूल संचालक
– लोक शिक्षण संचनालय के अधिकारियों ने युनिफार्म प्रोटोकॉल किया प्रतिबंधित, जारी किए निर्देश — जूते-चप्पल कक्षा के बाहर उतारने के लिए बाध्य करना भी प्रतिबंधित – इस नियम का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई भोपाल। प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों को गणवेश प्रोटोकॉल के नाम पर अनावश्यक रूप से रोके जाने के मामलों को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। लोक शिक्षण संचनालय संचालक डी.एस. कुशवाह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कई विद्यालयों में विद्यार्थी यदि ठंड के कारण अलग…
कानून व्यवस्था पर सख्त नजर : फरार आरोपियो और स्थायी वारंटियों की गिरफतारी पर मिलेगा ईनाम, सजा का भी रखा प्रावधान
– जावरा पहुंचे एसपी अमित कुमार – हवालात, मालखाना से लेकर रिकार्ड रूम का किया अवलोकन – एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, तुरंत निराकरण के दिए निर्देश जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने मंगलवार को एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के साथ थाना जावरा शहर एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारियों एवं समस्त स्टाफ से लंबित अपराधों की स्थितियों की समीक्षा की तथा कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही फरार व स्थायी वारंटियों पर पकडऩे पर ईनाम की घोषणा की साथ ही कार्य…
– बस स्टेण्ड स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण, लगाए अमर रहे के नारे जावरा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मंगलवार को युवा कांग्रेस ने मनाई। चौपाटी बस स्टेण्ड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, पूर्व चेयरमैन मोहनलाल सैनी, ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू चारोडिय़ा, जावेद पॉपुलर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा, जावरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक परमार, मुकेश राठौर, आयुष जोशी, नीरज शर्मा, जीतू…
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के साथ बाराखेड़ा स्थित हेलीपेड़, मॉडल स्कूल व कॉलेज ग्राउण्ड का किया अवलोकन – सभा के लिए भगतसिंह कॉलेज का खैल मैदान भी जांचा – पार्किंग के लिए देखा मॉडल स्कूल का ग्राउंड जावरा। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के जावरा विधानसभा के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार और जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने बाराखेड़ा में बने हेलीपेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलीपेड की सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का बारीकी…
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल के खेल विभाग प्रमुख रवीन्द्रसिंह सिसोदिया को मध्य प्रदेश राज्य शालेय खेलकूद महासंघ (एसजीएफआई) ने बड़ा दायित्व सौंपा है l उन्हें उज्जैन संभाग की अंडर-19 बालक/बालिका बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया हैं। यह राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 19 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक सितामऊ (मध्यप्रदेश) में आयोजित होने वाली हैं। स्कूल के प्राचार्य डॉ अश्विन गंगवाल ने रवीन्द्र सिंह सिसोदिया को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और टीम को राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। महावीर जैन नेशनल स्कूल परिवार की ओर से भी कोच…
