Author: Editor

– प्रभावितों को भेजा रतलाम, फैक्ट्री पहुंचकर लिया जायजा जावरा। रतलाम नाका स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार की शाम को गैस लीकेज होने से नगर पालिका के 5 फायर ब्रिगेड कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, नपा अधिकारियों और पार्षदों के साथ तुरंत सिविल अस्पताल पहुँचे और प्रभावित कर्मचारियों का हालचाल जाना।कड़पा ने उन्होंने कर्मचारियों को बेहतर उपचार दिलाने हेतु रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर करवाने की व्यवस्था भी तुरंत करवाई। इसके बाद मोहम्मद यूसुफ कडपा अपनी टीम के साथ फैक्ट्री स्थल पहुँचे और स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा…

Read More

– विधायक, कलेक्टर, एसपी , एसडीएम, सीएसपी सहित थाना प्रभारी और नगर पालिका अमला मौके पर मौजुद – फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी आए चपैट में, रतलाम रेफर , एक हम्माल आक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती – 20 से 25 साल पुराने क्लोरीन गैस सिलेंडर से हुई गैस लीक जावरा। रतलाम नाका स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरिक सल्फेट पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस लीकेज हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20-25 वर्ष पुराने गैस सिलेंडर में रिसाव होने से यह घटना हुई। गैस तेजी से फैलने पर पूरा इलाका…

Read More

– पूण्यतिथि पर श्री गोपाल इफ़्तेखार गौशाला पर की गौ सेवा जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ, जावरा के संस्थापक एवं संरक्षक तथा प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कुं. भारतसिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र नीतिराज सिंह एवं परिवारजनों ने उनकी स्मृति में संघ की खेल गतिविधियों के संचालन हेतु 75 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की। इस दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र गंगवाल, संयोजक अशोक सेठिया, सचिव विजय पामेचा, विनोद चौरसिया, सुदेश खारीवाल, घनश्याम रामनानी, महेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था सदस्यों द्वारा कुं. भारतसिंह जी के योगदान का उल्लेख…

Read More

– अध्यक्ष सन्नी अखेडय़िा के नेतृत्व में जावरा कोर्ट परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण, संविधान मूल्यों पर चलने का संकल्प जावरा। नगर के कोर्ट परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा के नेतृत्व में जावरा कोर्ट परिसर में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने उद्बोधन में अध्यक्ष अखेडय़िा ने कहा कि हम बाबा साहब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए संविधान के नियमों और मूल्यों को सर्वोपरि रखकर जनहित में…

Read More

– विधायक डॉ. पांडेय के ध्यानाकर्षण पर मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी – निजी स्कूलों की मनमानी रोकने नई नीति लागू, जांच रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई जावरा/भोपाल। रतलाम नगर के एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी छात्र द्वारा कथित रूप से डराने-धमकाने के कारण तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की गंभीर घटना पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और स्कूल की मान्यता हेतु नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने यह जानकारी जावरा विधायक…

Read More

– जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सौंपा मांग पत्र, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, औद्योगिक एवं ग्रामीण विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा भोपाल/जावरा। विधानसभा क्षैत्र जावरा के सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकास की दौड़ में जावरा को कभी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय से मुलाकात के दौरान दिया। विधायक डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांग को लेकर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस दौरान…

Read More

– जावरा के रिदम संजय भारतीय मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने बेंगलुरू रवाना जावरा। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल, जावरा के प्रतिभाशाली छात्र रिदम संजय भारतीय ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और निरंतर मेहनत के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूरे प्रदेश के लगभग 800 विद्यार्थियों में से चयनित होकर रिदम अब राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 से 7 दिसंबर 2025 तक बेंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित हो रही है। अद्वितीय रणनीति और तेज निर्णय क्षमता ने दिलाया राष्ट्रीय स्थान – रिदम ने अपने कुशल खेल प्रदर्शन, गहरी रणनीति और तेज निर्णय क्षमता…

Read More

चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण व श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जावरा। गीता जयंती के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय, जावरा में आध्यात्मिकता,संस्कृति और सृजनात्मकता से भरपूर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता एवं श्लोक वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाभारत के प्रसंगों पर आधारित विशेष चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा गीता के 15 वें अध्याय के श्लोकों का वाचन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने गीता के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत…

Read More

– ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अतिरिक्त बजट प्रावधानों पर रखी विस्तृत बात भोपाल/जावरा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जावरा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए। उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी मुख्य समस्याओं को सदन के पटल पर रखते हुए कहा कि पिपलौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले रियावन-कंसेर-कालूखेड़ा मार्ग, रियावन-चिपिया-जालिनेर-माऊखेड़ी मार्ग, तथा माऊखेड़ी-धामेडी-पिण्डवासा-राकोदा पहुँच मार्ग की मरम्मत व निर्माण अत्यंत आवश्यक है। मार्तंडगंज से पेटलावद व पंथमेलकी-हनुमंतिया मार्ग निर्माण की मांग – जावरा विधानसभा की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने…

Read More

– डॉ पाण्डेय के जिला बनाने के प्रश्न पर विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया जवाब – विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सवालों पर सदन में गूंजे जावरा विकास के मुद्दे जावरा/भोपाल। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा को जिला बनाने तथा रतलाम या मंदसौर को संभाग बनाने का मुद्दा गुरुवार को विधानसभा में प्रमुखता से उठा। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सदन को बताया कि जावरा को जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन का प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है। मामला म.प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के पास विचाराधीन है। आयोग की…

Read More