– विधायक, कलेक्टर, एसपी , एसडीएम, सीएसपी सहित थाना प्रभारी और नगर पालिका अमला मौके पर मौजुद
– फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी आए चपैट में, रतलाम रेफर , एक हम्माल आक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती
– 20 से 25 साल पुराने क्लोरीन गैस सिलेंडर से हुई गैस लीक
जावरा। रतलाम नाका स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरिक सल्फेट पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस लीकेज हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20-25 वर्ष पुराने गैस सिलेंडर में रिसाव होने से यह घटना हुई। गैस तेजी से फैलने पर पूरा इलाका धुंधला हो गया और इंडस्ट्रियल एरिया में भगदड़ जैसे हालात बन गए। मजदूर जान बचाने के लिए दौड़ते नजर आए। हवा के बहाव के गैस का फैलाव होने से आसपास की फैक्ट्रिया भी खाली करवाई गई। सूचना पर विधायक, एसडीएम, सीएसपी व प्रशासनिक व नपा अमला मौजुद रहा। इस हादसे के बाद यह सवाल उठ रहा हैं कि फैरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का सिलेण्डर क्यों रखा था, उसका क्या उपयोग हो रहा था .. ? यह तो जांच का विषय हैं, बहरहाल मामले में जांच जारी हैं। वंही मामले में आगे ही जांच के लिए ग्रेसीम नागदा से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई हैं, उनके आने के बाद भी आगे की कार्रवाई होगी।
जिस फैक्ट्री में घटना हुई वह फैक्ट्री रतलाम निवासी सईद खान की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हवा के बहाव के चलते गैस का फैलाव तेजी से हो गया। जिससे आसपास की फैक्ट्रियों और वेयरहॉऊस पर काम रहे मजूदर व हम्माल गैस की चपेट में आ गए।
गैस के तेजी से फैलाव को देखते हुए आसपास की करीब 10 फैक्ट्रियों को तुरंत खाली कराया गया और मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील जायसवाल, सीएसपी युवराज सिंह, थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, विक्रम सिंह, नगर पालिका इंजीनियर शुभम सोनी सहित पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। वही सुचना मिलने पर जिला कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार भी मोके पर पहुचे l इसी दौरान रेडक्रॉस एवं सिविल अस्पताल की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और गैस की चपेट में आए मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गैस से प्रभावित मजदूर जफर को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जलन और बोलने में परेशानी के चलते नर्सिंग होम में भर्ती किया गया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अन्य प्रभावित मजदूरों का भी उपचार चल रहा है।

विधायक डॉ पाण्डेय ने दिए जाँच के आदेश –
गैस रिसाव की सूचना पर मिलने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम व सीएसपी से मामले की जानकारी लेकर एसडीएम को तत्काल प्रशासन ने फैक्ट्री के पुराने सिलेंडरों और सुरक्षा प्रबंधन की जांच शुरू करने के निर्देश दिए। तथा पूरे मामले में लापरवाही के बिंदुओं की पड़ताल करने की बात कहीं। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर पंकज माली और शब्बीर मेवाती भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारी भी गैस रिसाव के दौरान हल्के प्रभावित हुए तो उन्है भी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। जहा से उन्हें रतलाम रेफर कर दिया गया l मामले की गंभीरता को देखते हुवे एसडीईआरफ की टीम भी मौके पर पहुंची।




