– पूण्यतिथि पर श्री गोपाल इफ़्तेखार गौशाला पर की गौ सेवा
जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ, जावरा के संस्थापक एवं संरक्षक तथा प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कुं. भारतसिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र नीतिराज सिंह एवं परिवारजनों ने उनकी स्मृति में संघ की खेल गतिविधियों के संचालन हेतु 75 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की।
इस दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र गंगवाल, संयोजक अशोक सेठिया, सचिव विजय पामेचा, विनोद चौरसिया, सुदेश खारीवाल, घनश्याम रामनानी, महेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था सदस्यों द्वारा कुं. भारतसिंह जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जिले में बास्केटबॉल संघ की स्थापना एवं विकास में उनका विशेष योगदान रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। पुण्यतिथि के अवसर पर परिवारजनों ने श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला में गायों की पूजा-अर्चना कर चारा खिलाया तथा अन्नक्षेत्र में गरीबों और असहायों को भोजन कराया। इसी के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी सहयोग राशि प्रदान की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

