– डॉ पाण्डेय के जिला बनाने के प्रश्न पर विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया जवाब
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सवालों पर सदन में गूंजे जावरा विकास के मुद्दे
जावरा/भोपाल। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा को जिला बनाने तथा रतलाम या मंदसौर को संभाग बनाने का मुद्दा गुरुवार को विधानसभा में प्रमुखता से उठा। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सदन को बताया कि जावरा को जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन का प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है। मामला म.प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के पास विचाराधीन है। आयोग की अनुशंसा के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। राजस्व मंत्री के जवाब के बाद अब जावरा के जिला बनने उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। संभवत: शीघ्र ही बड़ी घोषणा हो सकती हैं।
पिपलौदा सांदीपनि स्कूल का 80 प्रतिशत कार्य पूरा, नए सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं –
विधायक डॉ. पांडेय द्वारा पूछे गए प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने बताया कि सांदीपनि स्कूल पिपलौदा का 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। आगामी शिक्षण सत्र से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। सुजापुर और ढोढर बालिका छात्रावास भवन की स्वीकृति प्रक्रिया जारी है।
दो वर्षों में 31,349 राजस्व प्रकरणों में से 29 हजार का निराकरण –
डॉ पाण्डेय के प्रश्न के जवाब में राजस्व मंत्री ने विस्तार से बताते हुए कहा कि जावरा व पिपलौदा तहसीलों में विभिन्न प्रकार के 31,349 आवेदन मिले। इनमें से 29,000 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया। 3,000 से अधिक अवैध कब्जे व अतिक्रमण के मामले चिह्नित किए गए हैं।
जावरा हॉस्पिटल में ही बनेगी SNCU युनिट –
विधायक डॉ पाण्डेय के स्वास्थ संबधी प्रश्न के जवाब में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सदन में बताया कि NBSU का SNCU में उन्नयन स्वीकृत है और इसका निर्माण सिविल हॉस्पिटल जावरा में ही होगा। इस यूनिट के लिए स्टाफ की स्वीकृति अनुमोदन के बाद दी जाएगी। नगर में एक संजीवनी क्लीनिक स्टाफेड, जबकि दूसरे के लिए स्टाफ की व्यवस्था जारी है। डॉ. पांडेय ने अपनी मांगों में सिविल हॉस्पिटल को 100 से 200 बिस्तर तक उन्नत करने, एनआरसी भवन बनाने और पुराने महिला चिकित्सालय परिसर में स्टाफ क्वार्टर निर्माण की स्वीकृति की भी मांग रखी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

