– ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अतिरिक्त बजट प्रावधानों पर रखी विस्तृत बात
भोपाल/जावरा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जावरा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए। उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी मुख्य समस्याओं को सदन के पटल पर रखते हुए कहा कि पिपलौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले रियावन-कंसेर-कालूखेड़ा मार्ग, रियावन-चिपिया-जालिनेर-माऊखेड़ी मार्ग, तथा माऊखेड़ी-धामेडी-पिण्डवासा-राकोदा पहुँच मार्ग की मरम्मत व निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
मार्तंडगंज से पेटलावद व पंथमेलकी-हनुमंतिया मार्ग निर्माण की मांग –
जावरा विधानसभा की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए डॉ. पांडेय ने मार्तंडगंज से पेटलावद मार्ग, तथा मार्तंडगंज से पंथमेलकी होते हुए हनुमंतिया मार्ग के निर्माण की भी मांग सदन में रखी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा –
डॉ. पांडेय ने प्रदेश के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को गति देने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली बहना योजना, सड़क व पुल निर्माण, तथा भूमि अधिग्रहण जैसे क्षेत्रों में बजट समर्थन को जरूरी बताया।
13,476 करोड़ के अनुपूरक बजट का उल्लेख –
उन्होंने सदन को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने 13,476 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट का प्रावधान किया है, जिसका सीधा लाभ विकास कार्यों को मिलेगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की दिशा में नए अवसर पैदा होंगे।
अनुसूचित जाति-जनजाति विकास व भावांतर योजना पर फोकस –
चर्चा के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, ग्रामीण सुविधा विस्तार तथा भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों को मिल रहे लाभों का भी उल्लेख किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

