Author: Editor

– मंदसौर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने दिए लाइव डेमो और तकनीकी प्रशिक्षण – छात्रों ने रोबोट व ड्रोन की संरचना, प्रोग्रामिंग और संचालन सीखा – प्रश्नोत्तरी सत्र में छात्रों की जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों ने किया समाधान जावरा। आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, जावरा में बुधवार, 03 दिसंबर को रोबोटिक्स एवं ड्रोन की उन्नत तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंदसौर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ दल ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा नवीनतम तकनीकी नवाचारों से अवगत कराया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में STEM विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें आधुनिक तकनीक से…

Read More

– पाटीदार पर गिरफ्तारी का खतरा टलते ही परिवार बोला—फर्जी हुंडियों की असली कहानी सामने आनी चाहिए – 35 निवेशकों की शिकायत पर पुलिस ने अप्रैल में बीयूडीएस अधिनियम और धोखाधड़ी का दर्ज किया था प्रकरण जावरा। शहर के बहुचर्चित रहे हुंडियों पर पैसा लेकर नहीं लोटाने वाले धोखाधड़ी प्रकरण में बड़ी राहत देते हुए हाई कोर्ट ने भाजपा नेता भेरूलाल पाटीदार की अंतरिम जमानत के बाद अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। लंबे समय से गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे पाटीदार के लिए गुरुवार महत्वपूर्ण रहा जब अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार कर उन्हें संरक्षण प्रदान किया।…

Read More

– युवाओं को मिला रोड़ सेफ्टी, फस्र्ट एड व सीपीआर का प्रशिक्षण – शहर के व्यस्त चौराहे पर देंगे ट्रेफिक नियंत्रण में सहयोग – कलेक्टर मिशा सिंह की गुड गवर्नेंस की अभिनव पहल रतलाम। रतलाम जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन की अनूठी पहल के तहत 200 से अधिक युवाओं ने ट्रैफिक मित्र के रूप में सेवाएं देने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडिशनल एसपी राकेश खाखा, जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे, ट्रैफिक डीएसपी आनंद गोले एवं सीएसपी रतलाम उपस्थित रहे। कलेक्टर मिशा…

Read More

– कलेक्टर सभागृह में जिला कलेक्टर और एसपी ने ली सामुहिक बैठक रतलाम। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह ने सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर कड़े निर्देश दिए। बैठक में हिट-एंड-रन के लंबित प्रकरण, धारा 141(1)(बी) बीएनएसएस के मामले, अंतरिम व फायनल बाउंड ओवर कार्रवाइयाँ, थानों में रखी जप्त सामग्री, जमीन आवंटन से जुड़े प्रकरण, जमीन विवाद, लंबित मर्ग, जिलाबदर उल्लंघन, ट्रैफिक मित्र योजना, राहवीर योजना, तथा एससी-एसटी अत्याचार प्रकरणों की प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर…

Read More

– पूजा-अर्चना के साथ सीजन का शुभारंभ, प्रथम किसान देवीलाल शर्मा का सम्मान जावरा। खाचरौद नाका स्थित मंडी में बुधवार से नई मटर फली की आवक का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना कर नए सीजन की मटर की नीलामी प्रारंभ की गई। प्रथम किसान देवीलाल शर्मा (लालाखेड़ा) द्वारा लाई गई मटर को फर्म हैदर भाई-मुन्ना भाई ने 47.52 रुपये प्रति किलो के भाव में खरीदा।मंडी प्रबंधन किसान नेताओं की ओर से प्रथम किसान का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामनिवास धाकड़, रमेश धाकड़, बंकट धाकड़ उपलई, मंडी निरीक्षक पारगी, लोकेन्द्रसिंह, नटवरसिंह, सहित मंडी…

Read More

– सामाजिक कार्यकर्ता शब्बीर डैनी ने विधायक डॉ. पांडेय के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन – आय व्यय के साथ ही हुसैन टैकरी पर निवासरत संदिग्ध लोगों की जांच करवाने की रखी मांग जावरा। विश्वप्रसिद्ध आस्था स्थल हुसैन टेकरी शरीफ की व्यवस्थापन समिति पर आर्थिक पारदर्शिता को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शब्बीर डैनी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि समिति अनेक महीनों से प्रति माह आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक करने से बच रही है, जबकि पूर्व प्रबंधन समिति द्वारा प्रतिमाह हुसैन टैकरी के दानपात्रों को खोलकर आय सार्वजनिक की जाती रही हैं। लेकिन पूर्व प्रबंधन…

Read More

– सभापति भंवर सिंह शेखावत की अध्यक्षता में कई प्रमुख विषयों पर हुई गहन चर्चा – जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय भी हुए बैठक में शामिल भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में लोक लेखा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक लेखा समिति के सभापति भंवर सिंह शेखावत ने की, जबकि प्राक्कलन समिति के सभापति श्री अजय विश्नोई विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, दमोह विधायक जयंत मलैया, सीधी विधायक रीती पाठक, सेमरिया विधायक…

Read More

– 1240 भूखण्डों का पारदर्शी ऑनलाइन आवंटन, 16 नए औद्योगिक क्षेत्र विकासाधीन; कनकी इंडस्ट्रियल एरिया में भी बिना त्रुटि के प्रक्रिया पूर्ण रतलाम/भोपाल। विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार कश्यप ने उद्योग जगत को बड़ी राहत पहुंचाने वाली जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस वर्ष नई आवंटन नीति के अंतर्गत अत्यंत पारदर्शी प्रक्रिया से 1240 औद्योगिक भूखण्डों का ऑनलाइन आवंटन किया गया है। मंत्री कश्यप ने कहा कि निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने…

Read More

– एक माह में ही सवा दो करोड़ से अधिक की स्वीकृतियाँ – विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों का परिणाम जावरा। जावरा क्षेत्र को शैक्षणिक हब बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयास लगातार सफल हो रहे हैं। क्षेत्र को सवा करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अतिरिक्त कक्ष, लेब और फर्नीचर की नई स्वीकृति मिली है। इससे पूर्व कुछ दिन पहले ही 92 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हुई थी। उल्लेखनीय है कि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय द्वारा शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक…

Read More

– चार वर्षों में 1.96 करोड़ की निधि, 13,248 बच्चे कुपोषण मुक्त — वन स्टॉप सेंटर जावरा घरेलू हिंसा रोकने में साबित हुआ कारगर – उद्योग व पेयजल योजनाओं की भी मिली जानकारी जावरा/भोपाल। कुपोषण उन्मूलन को लेकर मध्यप्रदेश शासन गंभीर है। इसी दिशा में रतलाम जिले में विगत चार वर्षों में एक करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न के उत्तर में दी। मंत्री भूरिया ने बताया कि जिले में पिछले चार वर्षों में 17…

Read More