– अध्यक्ष सन्नी अखेडय़िा के नेतृत्व में जावरा कोर्ट परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण, संविधान मूल्यों पर चलने का संकल्प
जावरा। नगर के कोर्ट परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा के नेतृत्व में जावरा कोर्ट परिसर में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष अखेडय़िा ने कहा कि हम बाबा साहब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए संविधान के नियमों और मूल्यों को सर्वोपरि रखकर जनहित में कार्य करते रहेंगे। संविधान की रक्षा के लिए यूथ कांग्रेस सदैव दृढ़संकल्पित है। कार्यक्रम में पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सयम शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू चारोडिया, पार्षद कन्हैयालाल हाड़ा, पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी, यूथ कांग्रेस जावरा ग्रामीण उपाध्यक्ष शुभम बैरागी, निहाल गोहर, गुलु गोशार सहित यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

