– जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सौंपा मांग पत्र, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, औद्योगिक एवं ग्रामीण विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
भोपाल/जावरा। विधानसभा क्षैत्र जावरा के सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकास की दौड़ में जावरा को कभी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय से मुलाकात के दौरान दिया।
विधायक डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांग को लेकर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार, सड़क मार्गों के निर्माण व चौड़ीकरण, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने, औद्योगिक क्षेत्र एवं निवेश को प्रोत्साहन देने, विद्युतीकरण कार्यों में तेजी तथा ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति के लिए आग्रह किया।
विधायक द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरोसा दिलाया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जावरा में मूलभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक विकास कार्य समय पर पूरे हों, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

