चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण व श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
जावरा। गीता जयंती के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय, जावरा में आध्यात्मिकता,संस्कृति और सृजनात्मकता से भरपूर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता एवं श्लोक वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाभारत के प्रसंगों पर आधारित विशेष चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा गीता के 15 वें अध्याय के श्लोकों का वाचन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने गीता के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं सीमा मेहता एवं नीता बैरागी ने गीता ज्ञान के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार रखे। उप-प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने गीता दर्शन की महत्ता बताते हुए भक्ति योग, कर्म योग और ज्ञान योग पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार बॉस ने गीता की शिक्षाओं को सरल एवं रोचक प्रसंगों द्वारा समझाते हुए विद्यार्थियों को जीवन में गीता के अनुसरण के लिए प्रेरित किया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षिका ज्योति जोशी ने किया तथा आभार संस्कृत शिक्षक सुनील सोनी ने माना। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

