• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»मिंडाजी संगम हादसा : 48 घंटे बाद भी लापता युवक, प्रशासन पर फूटा गुस्सा, शव मिलने तक नहीं हटेंगे परिजन
जावरा

मिंडाजी संगम हादसा : 48 घंटे बाद भी लापता युवक, प्रशासन पर फूटा गुस्सा, शव मिलने तक नहीं हटेंगे परिजन

EditorBy EditorFebruary 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– परिजनो के साथ करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह भी डटे
– संसाधनों के अभाव के चलते बढ़ा रहा आक्रोश
जावरा। मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को हुए हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन सोमवार रात 8 बजे तक भी युवक का पता नहीं चल सका। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए।
प्रशासन घिरा, करणी सेना परिवार ने संभाला मोर्चा –
घटनास्थल पर सोमवार सुबह से डटे करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि डूबा युवक एक किसान परिवार का बेटा है, लेकिन खोजबीन में पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जा रहे। संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है। अगर समय पर आधुनिक उपकरण और पर्याप्त टीम लगाई जाती तो शायद अब तक युवक मिल जाता। जब तक नदी से शव बाहर नहीं निकल जाता, हम रातभर यहीं डटे रहेंगे और प्रशासन को भी यहां से जाने नहीं देंगे। जीवन सिंह शेरपुर के इस बयान के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीण भी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे।क्या हुआ था उस दिन ?
रविवार को मिंडाजी संगम पर तीन युवक डोंगी से नदी पार कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगडऩे से डोंगी पलट गई और तीनों युवक नदी में जा गिरे। दो युवक तैरकर किसी तरह बाहर निकल आए, तीसरा युवक गहरे पानी में समा गया और तब से लापता है। हादसे के बाद से ही परिजन संगम किनारे डेरा डाले हुए हैं।
48 घंटे से सर्चिंग, फिर भी खाली हाथ –
पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अंधेरा होने के बावजूद लाइटें लगाकर रात में भी तलाश जारी रखी गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर शुरुआत में बड़ी टीम और आधुनिक उपकरण लगाए जाते तो परिणाम जल्दी मिल सकता था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं, वहीं ग्रामीण प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। लोगों ने साफ कहा है कि युवक मिलने तक वे मौके से हटने वाले नहीं हैं। अब सवाल यही हैं कि क्या सर्चिंग अभियान तेज होगा या आक्रोश और भड़केगा ?

Post Views: 134
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.