– हिन्दू छीपापुरा में हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; घटना के बाद थाने पर जुटी भीड़
जावरा। शहर के हिन्दू छीपापुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर लगे निजी पानी के नल कार से टूटने की बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते-देखते चाकूबाजी और मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक महिला व उसका पुत्र घायल हो गए। सूचना फैलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग शहर थाने पहुंच गए।
कार से टूटे नल, विरोध करते ही चाकू लेकर उतरा युवक –
पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के पास लगे निजी नल के पास एक सिल्वर रंग की कार (क्रमांक MP-09 CY-3973) तेज गति से आई और नल तोड़ दिए। जब उसने चालक से नल ठीक कराने को कहा तो कार में बैठा युवक इसराईल शाह हाथ में खटकेदार चाकू लेकर उतरा और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र पवन धाकड़ पर भी हमला कर दिया गया। कार में मौजूद शाहरुख शाह ने युवक को लात-घूंसों से पीटा जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी कोहनी में चोट आई।
महिला पर भी हमला, चाकू से चोट –
इसी दौरान साजिद शाह और साबीर मेव भी नीचे उतर आए और महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसराईल ने महिला पर चाकू से वार करने की कोशिश की जिससे उसके हाथ के अंगूठे व उंगली पर चोट लग गई। घटना के दौरान आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के रवि धाकड़ और विकास धाकड़ सहित आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।
घटना के बाद थाने पर जुटी भीड़ –
घटना की जानकारी फैलते ही हिन्दू छीपापुरा क्षेत्र के कई लोग शहर थाने पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ समय तक थाने पर तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर नियंत्रित किया।
4 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज, पुलिस हिरासत में –
पुलिस ने सूरज बाई पति बालमुकुन्द धाकड़ की रिपोर्ट पर इसराईल शाह पिता इरशाद शाह, साजिद शाह पिता सईद शाह, शाहरुख शाह पिता एजाज शाह तीनों निवासी तालनाका, जावरा तथा साबीर मेव पिता नाहरू मेव निवासी जबरन कॉलोनी, जावरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 181, 118 (1), 115(2), 296 (B), तथा 351 (3) (5) में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार घायलों का मेडिकल कराया गया है तथा मामले की जांच जारी है। इलाके में एहतियातन पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

