Author: Editor

– माणकचौक पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से रतलाम का बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड बेनकाब रतलाम। हुंडी दलाली और मोटे ब्याज के नाम पर व्यापारियों व आम नागरिकों से लाखों रुपये ऐंठकर फरार हुए शातिर ठग विजय कुमार लोढ़ा को माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी प्रकरण में अब तक रुपए 64 लाख की ठगी सामने आ चुकी है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। मुनाफे का लालच देकर रचा गया ठगी का जाल – रतलाम के तेजा नगर निवासी फरियादी रूपेश चरपोटा…

Read More

– भगत सिंह कॉलेज मैदान से सिंगल क्लिक में किसानों को भावांतर भुगतान                                                                                                         – सुजापुर पहाड़ी पर डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण व उद्यान का लोकार्पण जावरा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 28 दिसंबर को होने वाला जावरा दौरा अब केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं बल्कि…

Read More

– लायंस क्लब जावरा ओजस ने रामबाग पर लगाया महिला उद्यमी मेला – मेले से महिलाओं के हुनर को मिला सशक्त मंच जावरा। महिला उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। जब महिलाओं को व्यवसाय के अवसर मिलते हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों मजबूत होते हैं। यह बात मुख्य अतिथि रश्मि पांडे अध्यक्ष, म.प्र. ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ ने लायंस क्लब जावरा ओजस द्वारा 25 दिसंबर को शहर के रामबाग पर आयोजित महिला उद्यमी मेले में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह मेला महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कामिनी…

Read More

साहित्य भूषण और शब्द साधक सम्मान से बढ़ी नगर की साहित्यिक गरिमा जावरा। नगर के सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार राजेंद्र श्रोत्रिय ने एक बार फिर साहित्य जगत में जावरा का नाम उज्ज्वल किया है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित भव्य काव्य समारोह में उन्हें देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘एक प्रयास भारतÓ द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं इसी समारोह में पुणे युवा साहित्य संगम द्वारा उन्हें शब्द साधक सम्मान प्रदान कर उनके साहित्यिक साधना-पथ को विशेष सम्मान दिया गया। राजेंद्र श्रोत्रिय की रचनाएँ संवेदना, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। उनकी काव्य-यात्रा केवल…

Read More

– जैन दिवाकर बहु मंडल, बड़ावदा सेवा समिति, भारत विकास परिषद एवं रेडक्रॉस की पहल से सैकड़ों लोगों को मिला जीवनदान का संबल जावरा। स्व. सागरमल नाहर, स्व. मदनलाल नाहर एवं स्व. श्रीमती संगीता नाहर की पावन स्मृति में जैन दिवाकर बहु मंडल, बड़ावदा सेवा समिति एवं रक्तदान संस्था, भारत विकास परिषद तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा नाहर, बाबूलाल नाहर, विजय नाहर एवं संजय नाहर…

Read More

– अटल जन्म शताब्दी पर जावरा में गौसेवा व पुष्पांजलि के साथ दी गई श्रद्धांजलि जावरा। अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं थे, वे राष्ट्र के विचार, संस्कार और समर्पण का प्रतीक थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विश्व में गौरवशाली बनाया जा सकता है। यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अटल जी के सिद्धांतों को अपने जीवन और संगठनात्मक कार्यों में उतारने का आह्वान किया। डॉ.…

Read More

– प्रदेश की नं. 1 गौशाला बनाने का लक्ष्य, अब तक 1 करोड़ 15 लाख से अधिक के हो चुके विकास कार्य – राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के मुखारविंद से होगी शिव कथा, 28 से प्रारंभ होगी कथा 3 को होगा समापन – कथा के दौरान प्रतिदिन मिलेगा क्षैत्र एक प्रमुख संत का सानिध्य तालीदाना/जावरा। समाज सेवा, गौ सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर अग्रणी स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला समिति, तालीदाना द्वारा आगामी 28 दिसम्बर 2025 रविवार से 3 जनवरी 2026 शनिवार तक श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्व. महेंद्र सिंह जी…

Read More

– रतलाम नाका स्थित सेंट पॉल स्कूल मैदान पर सांसद, विधायक की मौजुदगी में हुआ खेल कुंभ जावरा। मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन बुधवार को रतलाम नाका स्थित सेंट पॉल स्कूल के खेल मैदान पर संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में जावरा एवं पिपलौदा विकासखंड के 17 संकुलों से आए लगभग 1050 खिलाडिय़ों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, भाजपा कार्य समिति सदस्य कान सिंह चौहान, के.के. सिंह कालूखेड़ा, भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष…

Read More

– लायंस ओजस क्लब का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच जावरा। महिलाओं के हुनर, स्वावलंबन और उद्यमशीलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस ओजस क्लब द्वारा दिनांक 25 दिसंबर को रामबाग मैदान में भव्य महिला उद्यमी एवं व्यंजन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन महिलाओं के लिए न केवल व्यापार का मंच बनेगा, बल्कि आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का उत्सव भी होगा। हैंडिक्राफ्ट से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक मिलेगा सब कुछ – ओजस अध्यक्ष शीतल मेहता ने बताया कि मेले में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैंडिक्राफ्ट उत्पाद, फैशन स्टॉल, क्रिएटिव आर्ट प्रोडक्ट्स,…

Read More

जावरा। ढोढर क्षेत्र में स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। बड़ावदा के बाद अब ग्राम चिकलाना के पास संस्कार पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वाहन पलट गई। हैरानी की बात यह है कि यह स्कूल ढोढर क्षेत्र के एक भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष से जुड़ा बताया जा रहा है, इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। हादसे में शिक्षिका सहित कई बच्चे घायल – हादसे में स्कूल की शिक्षिका सरिता बग्गड सहित कई बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से कई बच्चों को गंभीर चोटें आई…

Read More