– 2.5 लाख कीमत के मोबाइल बरामद, थाने में मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
जावरा। जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल गुम होने की घटनाओं के बीच थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए तकनीक की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर करीब 2 लाख 50 हजार कीमत के 11 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा गुम मोबाइलों की पतारसी के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीक बनी सहारा, CEIR पोर्टल से हुई ट्रैकिंग –
विशेष टीम ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर मोबाइलों के IMEI नंबर के आधार पर तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग की। लगातार निगरानी और साइबर तकनीक के उपयोग से अलग-अलग स्थानों से 10 एंड्रॉइड और 1 आईफोन सहित कुल 11 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने सभी मोबाइल धारकों को थाना बुलाकर विधिवत पहचान और तस्दीक के बाद उनके फोन वापस सौंपे। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और थाने में खुशी का माहौल बन गया।
इन्है मिले मोबाईल –
पुलिस ने श्रवण पिता बद्रीलाल गायरी निवासी हिंगोरिया धाधु, प्रकाश पिता नन्दराम गायरी निवासी हिंगोरिया धाधु, अंकित पिता दिनेश हरीजन निवासी बरगुण्डापुरा जावरा, नितिन पिता रघुनन्दन दुबे निवासी भीमाखेड़ी, राहुल पिता नन्दराम पाटीदार निवासी बरगड, आदित्य पिता जमनालाल पाटीदार निवासी तालीदाना, अरुण पिता राजेन्द्र कुमावत निवासी बड़ावदा, मोहम्मद शाहीद पिता रईस खान निवासी स्टेशन रोड जावरा, राधेश्याम निवासी बड़ायला चौरासी, इसराइल हुसैन निवासी हसनपालिया, हरीश पिता मांगीलाल निवासी हिंगोरिया धाधु को उनके गुम मोबाईल वापस लोटाए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक संजय आंजना तथा आरक्षक कुलदीप पाटीदार (सायबर कार्य) की विशेष भूमिका रही।
क्या है CEIR ?
CEIR भारत सरकार का ऐसा पोर्टल है, जिसमें गुम या चोरी हुए मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कर उसे ट्रैक और ब्लॉक किया जा सकता है। इससे फोन का दुरुपयोग भी रुकता है और मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। यदि आपका मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर IMEI नंबर CIER पर रजिस्टर करवाएं, आपका मोबाइल वापस मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

