Author: Editor

– बार-बार प्रस्तावित होकर निरस्त हो रहा दौरा, क्या जावरा के सक्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय को कमजोर साबित करने की साजिश ..? या मुख्यमंत्री ही जावरा आने से कतरा रहे … ? – एक बार फिर आई दौरे की सूचना, बुधवार को फिर व्यवस्था जुटाने दौड़े जिले के अधिकारी – बार बार व्यवस्था जुटाने में खर्च हो रही प्रशासनिक ऊर्जा, बर्बाद हो रहा जनता का पैसा जावरा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जावरा दौरा अब केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस और संदेह का विषय बन चुका है। अब तक करीब चार से पांच बार दौरा प्रस्तावित होकर…

Read More

जावरा। बांग्लादेश में बढ़ती इस्लामी जिहादी हिंसा और हिंदुओं पर हो रहे कथित अमानवीय अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल जावरा जिले द्वारा मंगलवार को तीखा धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन ने दो स्थानों पर बांग्लादेश और इस्लामी जिहाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। यह विरोध प्रदर्शन चौपाटी बस स्टैंड जावरा पर दोपहर 2.30 बजे उग्र नारों के बीच संपन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद जावरा जिला मंत्री तूफान सिंह यादव ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में इस्लामी जिहादी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। हिंदू समाज को निशाना बनाकर मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, महिलाओं, संपत्तियों पर…

Read More

– जावरा पब्लिक स्कूल में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव जावरा। सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की दिशा देने वाला अभियान है। खेलों से जुड़कर युवा न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाता हैं। यह उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जावरा पब्लिक स्कूल में आयोजित विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर व्यक्त किए। मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस महोत्सव में जावरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और…

Read More

– बेदखली आदेश को 5 साल से रौंदता भू-माफिया, ड्रोन सर्वे में खेल, – पुजारी की भूमिका भी सवालों में – कलेक्टर जन-सुनवाई में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा रतलाम। जिले में शासकीय भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पिपलौदा तहसील के ग्राम रियावन में स्थित शासकीय राम-लक्ष्मण मंदिर, उससे संबद्ध धर्मशाला और खसरा क्रमांक 1340, 1341, 1342 की बहुमूल्य शासकीय भूमि पर वर्षों से जारी अवैध कब्जा और निर्माण का सनसनीखेज मामला अब सीधे कलेक्टर के दरबार तक पहुंच गया है। मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जन-सुनवाई में ग्राम रियावन निवासी नवीनदास ने कलेक्टर कार्यालय में…

Read More

– सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यात साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति जावरा। देश के जाने-माने व्यंग्य एवं गीतकार कवि राजेन्द्र श्रोत्रिय (जावरा) के नवीन काव्य-संग्रह ‘मां निरूत्तर है’ का भव्य विमोचन समारोह पुणे के होटल फार्म पैराडाइज, मान रोड, हिंजेवाड़ी में साहित्यिक गरिमा और रचनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन साहित्यिक संस्था ‘एक प्रयास, भारत’ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि महेन्द्र ‘माणिक’ ने किया। विमोचन समारोह में हास्य कवि शरदेन्दु शुक्ला ‘शरद’, मॉडर्न कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डा. प्रेरणा उबाले, ख्यात गज़़लकारा इंदिरा पूनावाला, फिल्म गीतकार एवं संस्था एक प्रयास…

Read More

– हरिद्वार में चार दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता, बाबा रामदेव को जावरा आगमन का दिया निमंत्रण जावरा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योग ऋषि स्वामी रामदेवजी महाराज के सानिध्य में 19 से 22 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में जावरा के योग प्रशिक्षक उमेश शर्मा ने सहभागिता कर योग, संगठनात्मक कार्य और सेवा गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। योग, संगठन विस्तार तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पतंजलि योग आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के चलते स्वामी रामदेवजी महाराज…

Read More

UCMAS जावरा के नन्हे गणितज्ञों ने रचा कीर्तिमान, 8 मिनट में हल किए 200 सवाल जावरा । फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में 20 दिसंबर को आयोजित UCMAS जावरा लेवल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अद्भुत गणना क्षमता से सभी को चकित कर दिया। प्रतियोगिता में जावरा के विभिन्न विद्यालयों से आए 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल कर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और तेज़ सोचने की क्षमता देखने योग्य रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो…

Read More

– हार्टफुलनेस संस्था द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को ध्यान, प्राणायाम व एकाग्रता के गुर सिखाए गए जावरा। विश्व मेडिटेशन दिवस के उपलक्ष्य में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा मॉडल स्कूल जावरा में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मेडिटेशन की विभिन्न विधियों के माध्यम से मानसिक शांति, आत्म-संयम और एकाग्रता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।शिविर के दौरान भूपेश सोलंकी, राजेश शाह, सुबोध शर्मा एवं रमेशचंद्र सोनी ने विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी तरीकों से मेडिटेशन करना सिखाया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास…

Read More

– रिंगनोद थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार, 150 ग्राम एमडी ड्रग्स व पल्सर बाइक जब्त जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत ढोढर पुलिस चौकी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 150 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) तथा एक बजाज पल्सर मोटरसायकल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार एवं…

Read More

– मार्च पास्ट, मशाल प्रज्वलन और शपथ समारोह के साथ विद्यार्थियों में खेल भावना का संचार, 29 दिसंबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं जावरा। स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, जावरा में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सी. एम. चेजारा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर हंसराज चेजारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, श्रीमती कोमल चेजारा के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से आयोजित हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की सामूहिक सभा से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं अनुशासित मार्च…

Read More