– सर्वाधिक नेत्रदान प्रकल्प कराने पर मिली प्रदेश-स्तरीय पहचान
जावरा/उज्जैन। मध्य पश्चिम प्रांत भारत विकास परिषद की अंतिम वार्षिक बैठक उज्जैन में आयोजित हुई, जिसमें समाजसेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल रीजन अध्यक्ष सुनील कोठारी, रीजन संगठन सचिव सुनील, रीजन संयोजक सेवा प्रदीप चोपड़ा, प्रांत अध्यक्ष घनश्याम, प्रांत सचिव विनोद काला, पराग काबरा एवं पूजा चितौड़ा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जावरा के शेखर नाहर को मध्य भारत पश्चिम प्रांत में सर्वाधिक नेत्रदान प्रकल्प कराने और नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
नैत्रदान मानवता की बड़ी सेवाओं में एक –
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। नाहर द्वारा किए गए प्रयासों से अनेक जरूरतमंदों को नई रोशनी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस उपलब्धि पर संस्था के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं ने नाहर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

