• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, November 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»श्रद्धा, उल्लास और सुरक्षा के बीच जली आस्था की होलिका, 72 स्थानों पर हुआ दहन
जावरा

श्रद्धा, उल्लास और सुरक्षा के बीच जली आस्था की होलिका, 72 स्थानों पर हुआ दहन

EditorBy EditorMarch 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– महिलाओं ने चढ़ाए पूजन सामग्री, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 7 चंद्र ग्रहण के कारण धुलैंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी
जावरा। फाल्गुन पूर्णिमा की रात जावरा शहर में श्रद्धा, परंपरा और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों सहित करीब 72 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका जलाई गई। शाम ढलते ही मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों, बच्चों की टोलियों और महिलाओं के मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय व उत्साहपूर्ण हो गया।
होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने परंपरागत रीति से पूजा-अर्चना की। महिलाओं द्वारा होली पर चढ़ाई जाने वाली वस्तुएँ — रोली-कुमकुम, हल्दी, गुलाल, माला, नारियल, गेहूं की बालियाँ, चने, मक्का, मूंग, गुड़, बताशे, नई फसल के दाने, सूत का धागा (मौली) तथा जल से भरा कलश होलिका पर अर्पित किए गए। कई स्थानों पर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, रोग-निवारण और संतानों की लंबी आयु की कामना करते हुए परिक्रमा की तथा घरों में नई फसल भूनकर प्रसाद के रूप में बांटी गई। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और बच्चों ने अग्नि की राख को शुभ मानते हुए घर ले जाकर तिलक लगाया। देर रात तक शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।चंद्र ग्रहण के कारण 4 मार्च को धुलैंडी –
इस वर्ष 3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण परंपरा अनुसार रंग खेलने का पर्व धुलैंडी 4 मार्च (बुधवार) को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहणकाल में रंग-गुलाल खेलने और भोजन-पान से परहेज रखा जाता है, इसलिए नगर के मंदिरों व धर्माचार्यों द्वारा भी 4 मार्च को रंगोत्सव मनाने की सलाह दी गई है।
पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम –
होली और धुलैंडी पर्व को देखते हुए सोमवार शाम पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और बाजारों में पुलिस बल ने पैदल मार्च कर नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस ने हुड़दंग, जबरन रंग डालने, नशे में वाहन चलाने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। कुल मिलाकर जावरा में होलिका दहन आस्था और परंपरा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, वहीं अब पूरे शहर को 4 मार्च को मनाए जाने वाले रंगों के त्योहार धुलैंडी का बेसब्री से इंतजार है।

Post Views: 162
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026
Don't Miss
रतलाम

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

By EditorNovember 14, 2026

– गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर फ्रॉड तक की दी जानकारी, ब्रिलियंट एकेडमी में…

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026

डोडाचूरा तस्कर विवेक पोरवाल की 8.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 1900 किलो डोडाचूरा मामले में मिली थी 14 साल की सजा

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.