– स्थानीय निकाय व पंचायती राज मामलों की अहम जिम्मेदारी मिली, क्षेत्र में खुशी की लहर
जावरा/भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति के सभापति पद पर जावरा के वरिष्ठ विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति को विधानसभा में उनके लंबे अनुभव और वरिष्ठता का सम्मान माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. पांडेय पूर्व में भी मध्यप्रदेश विधानसभा की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों में दायित्व निभा चुके हैं। वे प्राक्कलन समिति, आश्वासन समिति, याचिका समिति तथा विशेषाधिकार समिति के सभापति के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा विधानसभा के अध्यक्षीय पैनल में रहते हुए उन्होंने कई सत्रों का संचालन भी कुशलता से किया है। वर्तमान बजट सत्र में भी उन्होंने सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन किया। उनके अनुभव व कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा की महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. पांडेय के सभापति बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने इस दायित्व के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

