– डॉक्टर, स्टाफ और जनता एक साथ आए, जावरा में लगा सेवा भाव का रक्तदान शिविर
जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन तथा सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में सोमवार को सिविल हॉस्पिटल जावरा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरक संदेश दिया।
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में डॉ. प्रवीण रेवर ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि डॉ. रवि पाटीदार ने पाँचवीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इसी क्रम में रामनिवास पाटीदार ने 21वीं बार तथा भारत सिंह सोलंकी ने 18वीं बार रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। खुशबू सोलंकी ने भी पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई। शिविर में सपना भाटी (स्टाफ नर्स), डायलिसिस यूनिट के श्री राम बोड़ाना, दशरथ सोलंकी तथा सफाई कर्मचारी गोपाल कंडारे, शुभम एवं सुरेश ने भी रक्तदान कर सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन सैय्यद सैफ अली, लैब टेक्नीशियन भारत सिंह सोलंकी तथा जिला चिकित्सालय रतलाम ब्लड बैंक की काउंसलर श्रीमती मनीषा का विशेष सहयोग रहा। उनके समन्वय और सक्रिय भूमिका से शिविर सुचारु रूप से संपन्न हुआ। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण भी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

