Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– रोला में उमड़ा ग्रामीण जनसैलाब, शेरपुर का पुलिस को अल्टीमेटम – 5 दिन में चोरियां बंद हों, वरना थानों से लेकर डेरों तक होगा घेराव जावरा। जावरा और पिपलोदा अंचल के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय कंजर गिरोहों की बढ़ती चोरियों ने अब किसानों का सब्र तोड़ दिया है। चोरी, फिरौती और हफ्ता वसूली से त्रस्त सैकड़ों ग्रामीणों ने ग्राम रोला में करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में एकजुट होकर इन गिरोहों के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया। बैठक में रोला, सुजानपुरा, नेतवाली, गोंदीधर्मशी, मोरिया, रनायरा गुज्जर, रीछा गुर्जर, रिंगनोद सहित आसपास के कई गांवों के…
नववर्ष के प्रथम दिवस ‘सेवा आपके द्वार’ अभियान के तहत भव्य नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर
– शिविर में सैंकड़ो लोगों ने लिया स्वास्थ लाभ जावरा। कैलेंडर नववर्ष 2026 के शुभारंभ को जनसेवा के संकल्प के साथ मनाते हुए लायंस क्लब जावरा द्वारा सेवा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 जनवरी को कृषि उपज मंडी प्रांगण, पिपलोदा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन पाटीदार, समाजसेवी योगेंद्र सिंह राठौर एवं मंडी सचिव गजराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म – यश…
– रतलाम में एग्री क्लिनिक-एग्री बिजनेस योजना के तहत युवाओं को मिला स्वरोजगार का सुनहरा अवसर जावरा/नामली। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री क्लिनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर योजना के अंतर्गत रतलाम जिले के राष्ट्रीय आजीविका संसाधन संस्थान, भदवासा (नामली) में 45 दिवसीय नि:शुल्क स्वरोजगारोन्मुखी कृषि प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मैनेज, हैदराबाद के मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं को आधुनिक कृषि व्यवसाय से जोडऩे का सशक्त माध्यम बन रहा है। प्रशिक्षणार्थियों ने किया वेयरहाउस व पॉलीहाउस का शैक्षणिक भ्रमण – कोर्स डायरेक्टर एवं प्रोफेसर नरहरि शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों को चंद्रावत वेयरहाउस…
-शिवमहापुराण कथा के पंचम दिवस संत का संदेश – परमात्मा को पाने का भाव जगाओ, त्याग और भक्ति से मिलेगी मुक्ति जावरा। सारा खेल जीवन में तीन शब्दों का है चाह, आह और वाह। जब कामनाएं होती हैं तो चाह जन्म लेती है, पूरी नहीं होतीं तो आह आती है और जब पूर्ण हो जाती हैं तो वाह की अनुभूति होती है। लेकिन इन तीनों से ऊपर जो सत्य है, वही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग है। यह विचार राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला, तालीदाना में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिन हजारों श्रद्धालुओं…
– एसजीएफआई अंडर-14 बास्केटबॉल में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रचा इतिहास जावरा। नगर के लिए गर्व का क्षण है, जब शहर के तीन होनहार खिलाडिय़ों शशवत राठौर, ईशान जोशी और मोनित शाही ने राष्ट्रीय स्तर पर जावरा और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। इन तीनों खिलाडय़िों ने 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) अंडर-14 बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर 2025 तक जबलपुर (मध्यप्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें जावरा के…
जावरा के हितेन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया बने प्रदेश के गौरव, राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक पर किया कब्जा
– उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ने रचा इतिहास, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दमखम जावरा। नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा के होनहार छात्र हितेन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, पिता सोमेन्द्र सिंह सिसौदिया ने राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-19) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए हितेन्द्र ने पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के बीच अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया और न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे जावरा नगर को…
हसनपालिया ब्लैक स्पॉट पर जीवन रक्षा का प्रशिक्षण: सीपीआर से जागरूक हुआ जावर – डॉ. गौरव बोरीवाल की टीम, डीएसपी आनंद सोनी व टीआई विक्रम चौहान की मौजूदगी में हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जावरा। औद्योगिक थाना जावरा के अंतर्गत हसनपालिया फंटा ब्लैक स्पॉट पर 31 दिसंबर 2025 को सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) तकनीक का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव बोरीवाल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने सीपीआर की संपूर्ण प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता और आपातकालीन परिस्थितियों में इसके महत्व को विस्तार…
जावरा। पिपलौदा तहसील के ग्राम सोहनगढ़ निवासी उन्नत कृषक रामचन्द्र पाटीदार (बकानिया) ने किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती अपनाने की सशक्त अपील की है। वे पिछले 50 वर्षों से आकाशवाणी इंदौर और दूरदर्शन दिल्ली के माध्यम से देशभर के किसानों को कृषि संबंधी मार्गदर्शन देते आ रहे हैं और प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक माने जाते हैं। पाटीदार ने कहा कि आज अधिक उत्पादन की अंधी दौड़ में किसान अत्यधिक रसायनिक खाद और जहरीली कीटनाशक दवाओं का उपयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल मिट्टी की उर्वरता नष्ट हो रही है बल्कि पर्यावरण भी गंभीर रूप से प्रदूषित…
– कृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित स्कूल प्रीमियर लीग में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज व टेबल टेनिस में छात्रों ने दिखाया दमखम जावरा। कृष्णा फाउंडेशन जावरा द्वारा आयोजित स्कूल प्रीमियर लीग के अतर्गत मंगलवार को विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें नगर के प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास करना रहा। वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक और सेंट पॉल का दबदबा – गर्ल्स वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल ने महावीर जैन स्कूल को पराजित कर विजेता बनने…
– शिवभक्ति से गूंज उठा तालीदाना – स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला में श्री शिव महापुराण कथा का तृतीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और वैराग्य से ओतप्रोत जावरा। ऐसा कोई गाँव नहीं जहाँ महादेव नहीं। पीपल के नीचे बैठे तो पिपलेश्वर, भगवान राम ने बनाया तो रामेश्वर, नर्मदा से निकले तो नर्मदेश्वर, महादेव हर रूप में, हर स्थान पर विद्यमान हैं। यह उद्गार राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालिदाना में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कहें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना से जीवन के तीन बड़े संकट दु:ख, भय…
