Author: Editor

– जावरा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने फूटा शिक्षकों का दर्द : बोले, हमें बेरोजगार मत बनाइए जावरा। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के जावरा आगमन के दौरान मॉडल स्कूल जावरा के अंशकालीन शिक्षकों ने अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए जोरदार आवाज उठाई। शिक्षकों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से मॉडल स्कूल जावरा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब उन्हें अचानक बाहर करने की तैयारी की जा रही है। मॉडल स्कूल, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हैं और जावरा, रीवा व भोपाल में कुल तीन स्कूलों में…

Read More

– इंस्पायर अवार्ड में महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा की तनीष कुंवर सोलंकी का बनाया स्मार्ट जैकेट चयनित जावरा। इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में रतलाम जिले के ग्राम उपरवाडा निवासी होनहार छात्रा तनीष कुंवर सोलंकी ने जिले का नाम रोशन किया है। महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा की 10वीं की छात्रा तनीष का महिला सुरक्षा से जुड़ा अभिनव जैकेट मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 55 जिलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें रतलाम जिले से सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के 15 प्रतिभागियों ने सहभागिता…

Read More

“मध्यप्रदेश में ‘घर-घर दारू’ की सरकार! 500 में शराब लाइसेंस, 5000 में शादी में जाम — जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ या खजाना भरने की साज़िश?” – मध्यप्रदेश को मद्य प्रदेश बनाने पर तुली।सरकार भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति ने प्रदेश की सामाजिक और नैतिक संरचना पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार अब महज़ 500 रुपये में घर-घर शराब परोसने का लाइसेंस और 5000 रुपये में शादी-समारोह में शराब परोसने की अनुमति देने जा रही है। यानी अब शराब न सिर्फ दुकानों तक सीमित रहेगी, बल्कि सीधे घरों और वैवाहिक कार्यक्रमों तक सरकारी मुहर के साथ पहुंचेगी। आबकारी…

Read More

– श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा गौ-सेवा की प्रेरणादायी पहल जावरा। गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म और कृषि व्यवस्था की आधारशिला रही है। वह केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की जीवनरेखा है। यह विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने संस्था द्वारा नियमित रूप से संचालित गौ-सेवा एवं गो-ग्रास वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। अभय सुराणा ने कहा कि भारत में गाय को माता का दर्जा इसलिए दिया गया है क्योंकि वह बिना किसी भेदभाव के अपने दूध से मानव जीवन का पालन-पोषण करती है। उन्होंने कहा जीव दया वह…

Read More

– मुख्यमंत्री बोले गांव की माटी से निकलकर डॉ. पांडेय बने देश की राजनीति के आदर्श स्तंभ जावरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 28 दिसंबर को जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुजापुर स्थित स्मृति कुंज में मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। यह स्मृति कुंज जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किया गया है। इस गरिमामय अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय गांव की माटी से निकलकर देश की राजनीति के आदर्शवादी और प्रखर…

Read More

– मुख्यमंत्री ने दी इंदौर आउटडोर स्टेडियम, वन स्टॉप सेंटर, हेरिटेज भवन व छात्रावास की सौगात – जिला मांग पर बोले, जिला संभाग छोड़े – उज्जैन-इंदौर जैसी मेट्रो सिटी का लाभ लो जावरा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा को ऐतिहासिक विकास की सौगात देते हुए नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने आधुनिक आउटडोर-इनडोर स्टेडियम, निराश्रित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर, हेरिटेज भवन, जर्जर स्कूल की मरम्मत के लिए 2-2 करोड़ रुपये तथा सुजापुर व पिपलौदा में बालिका छात्रावास बनाने की घोषणा की। हालांकि इस दौरान जावरा को जिला बनाने की मांग…

Read More

– शौर्य यात्रा में संतों का ओजस्वी संबोधन, जय श्रीराम और वंदे मातरम् से गूंज उठा नगर जावरा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रविवार को जावरा नगर में हिंदुत्व का शंखनाद नाम से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन में 6 मुख्य ध्वजों के साथ लगभग हजारों बजरंगी कार्यकर्ता भगवा पताका लहराते हुए नगर की सड़कों पर उतरे और हिंदुत्व के जयघोष से वातावरण को ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात नगर में निकली शौर्य यात्रा का विभिन्न समाजों व संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा…

Read More

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद – 150 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास – किसानों को होगा सिंगल क्लिक से भावांतर राशि का अंतरण जावरा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आठ बार के सांसद एवं ‘मालवा के गांधी’ के रूप में विख्यात स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण 28 दिसंबर को जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुजापुर में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर…

Read More

– 28 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय से कॉलेज ग्राउंड तक पैदल मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन – मुख्यमंत्री के जावरा दौरे के दौरान युवक कांग्रेस करेगी प्रदर्शन जावरा। शहर के युवाओं, किसानों और आम नागरिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर युवक कांग्रेस जावरा विधानसभा द्वारा 28 दिसंबर (शनिवार) को एक बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। सुबह 11:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिमा, एसडीएम कार्यालय जावरा पर एकत्रित होकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च के रूप में कॉलेज ग्राउंड तक पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवार को ही प्रदेश के मुखिया डॉ…

Read More

28 दिसंबर को शहर में मार्ग डायवर्जन व विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू जावरा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 28 दिसंबर को जावरा आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन व यातायात पुलिस द्वारा शहर में सुचारु आवागमन एवं आमजन की सुविधा हेतु विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पूर्व प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मुख्य मार्गों पर रहेगा यातायात परिवर्तन मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पहले बरगढ़ फंटा एवं जोयो चौपाटी क्षेत्र में यातायात को परिवर्तित किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों…

Read More