Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जयकारों से गुंज उठा पांडाल – हर्षाेउल्लास और धुमधाम से मनाया कृष्ण जन्म जावरा। भगवान प्रत्येक जीव के भीतर आत्मा रूप में विद्यमान हैं, किंतु हम उस स्वरूप को पहचानने का प्रयास नहीं करते। श्रीमद्भागवत कथा हमें ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाती है। यह बात गीता भवन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा प्रवक्ता पं. भीमाशंकर शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह दिव्य साधना है जो कौवे जैसे अधम प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को भी हंस जैसे पवित्र बना देती है। यह कथा काम, क्रोध,…
– सुजापुर की पहाड़ी पर संत ब्रज बिहारी सरकार का प्रेरक संदेश, गो चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ जावरा। यदि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचना है और आने वाली पीढय़िों का भविष्य सुरक्षित करना है, तो हमें रासायनिक खेती छोड़कर जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। इसके साथ ही गौ-संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा, क्योंकि स्वस्थ गाय ही स्वस्थ समाज और समृद्ध खेती की नींव है। यह ओजस्वी संदेश संत श्री ब्रज बिहारी सरकार ने जावरा के समीप ग्राम सुजापुर की पहाड़ी पर बन रहे आधुनिक गो-चिकित्सालय के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित…
– गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता भवन जावरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा जावरा। गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता भवन जावरा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में कथा प्रवक्ता पं. भीमाशंकर शर्मा शास्त्री ने शुचिता और आत्मशुद्धि के महत्व पर मार्मिक प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि केवल बाहरी पूजा-पाठ या दिखावे से भगवान प्रसन्न नहीं होते, बल्कि शुद्ध मन, शुद्ध भाव और पवित्र आचरण ही सच्ची भक्ति की पहचान है। कथावाचक ने कहा कि शुचिता केवल शरीर की स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वाणी और कर्म की पवित्रता ही वास्तविक शुचिता…
– चहेते स्कूलों को फायदा और जावरा के गरीब बच्चों का भविष्य चौपट – नियमों को ताक पर रखकर चल रहा पसंद, नापसंद का खैल जावरा। गरीब वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के नाम पर शुरू की गई संदीपनि विद्यालय योजना जावरा में अब शिक्षा का सबसे बड़ा छलावा बनती जा रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को प्रवेश से वंचित किया जा रहा है और चयन प्रक्रिया को इस तरह मोड़ा गया है कि कुछ चुनिंदा स्कूलों के बच्चों को ही फायदा मिले। संदीपनि विद्यालय में प्रवेश के लिए शर्त…
– सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन, सर्वसम्मति से समिति का गठन जावरा। आगामी सोमवार 26 जनवरी 2026 को त्र्यंबकेश्वर बस्ती में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत सरस्वती शिशु वाटिका, कश्मीरी गली पर सम्मेलन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बस्ती प्रमुख अपार दसेड़ा ने बताया कि यह कार्यालय पूरे बस्ती क्षेत्र में सम्मेलन की गतिविधियों का केंद्र रहेगा। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक तेजराम मंगरोदा, जिला कार्यवाह लक्ष्मीनारायण पाटीदार, नगर कार्यवाह आकाश भावसार, समाजसेवी देवेंद्र शर्मा एवं समाजसेवी रामचंद्र पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघचालक तेजराम…
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन-नागदा-जावरा हाईवे चौड़ा करो! : सांसद अनिल फिरोजिया का सरकार को अल्टीमेटम
– ग्रीनफील्ड फोरलेन में देरी पर ‘बैकअप प्लानÓ का ऐलान, दिशा बैठक में उठी सिंहस्थ ट्रैफिक मैनेजमेंट की बड़ी मांग उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर अब सरकार के सामने सीधा और सख्त संदेश आ गया है। उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन-नागदा-जावरा स्टेट हाईवे को तत्काल चौड़ा करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि अगर जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन समय पर नहीं बना, तो सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का ट्रैफिक संभालना नामुमकिन हो जाएगा। दिशा समिति (जिला विकास एवं समन्वय समिति) की बैठक में सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से सड़क…
– गीता भवन जावरा में भागवत की गूंज, भक्ति में डूबा पूरा नगर – विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने गीता भवन के 85 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को किया स्मरण जावरा। गीता भवन जावरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को अत्यंत भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा व्यास भीमाशंकर शर्मा शास्त्री (धारियाखेड़ी) के श्रीमुख से प्रवाहित भागवत अमृत ने पूरे परिसर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करते नजर आए। प्रथम दिवस कथा में शास्त्रीजी ने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को…
– राजीव कॉलोनी व चौपाटी क्षेत्र की पेयजल लाइन नाले में डूबी थी, खबर के बाद मौके पर पहुंचा अमला जावरा। इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद जावरा की राजीव कॉलोनी और चौपाटी क्षेत्र में सामने आया नाले से गुजरती पेयजल पाइपलाइन का मामला आखिरकार प्रशासन को हिलाने में सफल रहा। Jaoraheadlines द्वारा मामले को प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद आज नगर पालिका और जल प्रदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया गया। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा था कि पेयजल की मुख्य पाइपलाइन गंदे, बदबूदार और…
– जावरा की कई कॉलोनियां गंदगी में डूबीं, कॉलोनाइजर जमानत पर, जनता नरक में जावरा। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील के रुप में शामिल जावरा शहर जिसकी आबादी तकरीबन एक लाख के आसपास हैं। लेकिन इस शहर में ऐसी कई कॉलोनियां हैं, जहाँ कॉलोनाइजरों पर अवैध कॉलोनी काटने और विकास कार्य नहीं करने पर नगर पालिका ने जिला कलेक्टर के आदेश पर पुलिस के मार्फत एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन इन सभी कॉलोनाईजरों के मामले न्यायालय में लंबित हैं और वे सभी कॉलोनाईजर जमानत पर बाहर घूम रहे हैं, जबकि हजारों लोग गंदगी, बदबू और बीमारी में जीने को मजबूर हैं।…
– भीमाशंकर शर्मा शास्त्री के श्रीमुख से होगा कथा का रसपान जावरा। श्री गीता भवन ट्रस्ट, जावरा के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गीता जंयति महोत्सव के तहत सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गुुरुवार से प्रारंभ हो रहा हैं। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन श्री गीता भवन प्रांगण पर किया जा रहा हैं। कथा का समापन 14 जनवरी को होगा। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे कथा होगी। जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक पं.भीमाशंकर शर्मा शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) के श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। प्रतिदिन कथा विराम…
