– शंकर मंदिर, पुल बाजार में पारंपरिक वेशभूषा और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ भव्य आयोजन
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में शंकर मंदिर, पुल बाजार पर मनाया गया।
इस अवसर पर पुरुष सदस्य सफेद वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया साड़ी धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे पूरे आयोजन में सांस्कृतिक छटा बिखर उठी। परिषद के सदस्यगण एवं नगर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य अर्पित कर नव वर्ष का शुभारंभ किया तथा एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सनातन परंपरा अनुसार हुई सूर्य देव की पूजा –
कार्यक्रम के अंतर्गत सनातन परंपरा के अनुसार विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा-अर्चना की गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल में सूर्य देव के स्वागत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात संस्था द्वारा नीम एवं मिश्री का प्रसाद वितरण कर सभी को नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी गईं। यह आयोजन जावरा शहर में नव वर्ष पर आयोजित होने वाला एक प्रमुख एवं गौरवपूर्ण कार्यक्रम है, जो हमारी संस्कृति और परंपरा को सुदृढ़ करता है।
इनके आतिथ्य में हुआ आयोजन –
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा नाहर एवं अनिल पोखरना रहे। विशेष अतिथि के रूप में संस्था संरक्षक मनोज अग्रवाल एवं परामर्शदाता अरविंद पाटीदार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर, नव मनोनीत अध्यक्ष शेखर नाहर, कार्यक्रम संयोजक गोपाल सेठिया, निलेश जोशी, सचिव दिनेश भावसार, संगठन मंत्री नितेश धनोतिया सहित दीपक साधु, मोहन पटेल, दीपक बैरागी, सुदीप भारती, रामगोपाल पाटीदार, मनीष जाजोदिया, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय कनौजिया, धर्मेंद्र गोटड़ीवाल, तपन व्यास, अजनीनंदन उपाध्याय (उपाध्यक्ष), राजेंद्र उपाध्याय, मुकेश धाकड़, सुरेश अरोड़ा, विदीत नाहर, गौरव एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। संचालन उमेश अरोड़ा ने किया। आभार सचिव दिनेश भावसार ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

