– स्टॉप डैम बनने से बढ़ेगा भूजल स्तर, किसानों को मिलेगी सिंचाई में राहत
जावरा/पिपलौदा। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पिपलोदा की ग्राम पंचायत हतनारा में मलेनी नदी पर स्टॉप डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी, जनपद सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, सरपंच, पंच, सचिव सहित जितेंद्र सिंह पवार, गोवर्धनलाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामलाल डॉलर, नानालाल पाटीदार, नेपाल सिंह, अनोखी लाल राठौर, लक्ष्मण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि स्टॉप डैम निर्माण से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी और आसपास के कुएं व ट्यूबवेल में पानी बना रहेगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, जिससे गांव की समृद्धि भी बढ़ेगी।
उच्च गुणवत्ता के साथ हो निर्माण –
उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों और एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को पूरी जिम्मेदारी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य जनता के पैसे से होते हैं, इसलिए निर्माण मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए ताकि लंबे समय तक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कार्य को समय-सीमा में एवं पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने पर जोर देते हुए इसे गांव के विकास का एक आदर्श उदाहरण बनाने की बात कही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

