पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल पर चाकू से हमला
जावरा/पिपलोदा। नगर में देर शाम सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल पर चाकू से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, जीतू अन्ना नामक व्यक्ति द्वारा उन पर चाकू से वार किए जाने की सूचना मिल रही है।
घटना के बाद घायल श्यामबिहारी पटेल को तुरंत पिपलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हमले की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

