Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
-भीमाशंकर शर्मा शास्त्री के श्रीमुख से होगी दिव्य कथा, आयोजन की रूपरेखा तय – ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक डॉ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक जावरा। श्री गीता भवन ट्रस्ट, जावरा के तत्वावधान में 86 वीं श्री गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत 8 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन श्री गीता भवन प्रांगण, जावरा में किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक पं.भीमाशंकर शर्मा शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) के श्रीमुख से प्रतिदिन भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5…
– अटल जन्म शताब्दी, प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मिशन मोड का संदेश जावरा। देश को स्वस्थ रखने के लिए जैसे शुद्ध जल, अन्न और स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है, उसी प्रकार लोकतंत्र को मजबूत और निष्पक्ष बनाने के लिए शुद्ध मतदाता सूची अनिवार्य है। यह बात भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने भारतीय जनता पार्टी जावरा विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी, प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने तथा एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।…
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के सहयोग से एक महत्वपूर्ण करियर काउंसलिंग और जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) पेशे के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना, इसके अवसरों को उजागर करना तथा कोर्स से जुड़ी आम गलतफहमियों को दूर करना था। आईसीएआई देश भर में सक्रिय रूप से स्कूलों और कॉलेजों में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि छात्रों को वाणिज्य शिक्षा और सीए जैसे प्रतिष्ठित पेशे की ओर आकर्षित किया जा सके। इस सेमिनार में विशेषज्ञों ने छात्रों को…
– रतलाम पुलिस का अल्टीमेट एक्शन, चोरी के रास्तों पर एंबुस, दलालों पर भी कसी नकेल – पुलिस का सख्त पहरा, ग्रामीण भी बने प्रहरी जावरा/रतलाम। जिले में कंजर गिरोहों की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अब पुलिस ने निर्णायक प्रहार शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कंजरों के संभावित आवागमन मार्गों पर एंबुस प्वाइंट, नाकाबंदी और विशेष गश्त शुरू कर दी गई है। इसी अभियान के तहत आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने…
– शिवमहापुराण कथा में बेटियों की गरिमा, चरित्र और संस्कृति पर दिया प्रेरक उद्बोधन जावरा। स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के दौरान राष्ट्र संत नमन वैष्णव ने बेटियों, युवतियों और मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां हैं तो आज है, बेटियां हैं तो कल है, बेटियां ही समाज का राज हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज इस भावना से कार्य करेगा तो बेटियां शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त बनेंगी। प्रत्येक बेटी और बहन को अपने चरित्र की रक्षा स्वयं करना सीखना चाहिए, अपने पहनावे, व्यवहार और आचरण पर ध्यान देना चाहिए। माता सीता…
ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा वार : रतलाम पुलिस ने नशा तस्करों की ₹65.70 करोड़ की काली कमाई पर जड़ा SAFEMA का ताला
– अफीम-डोडाचूरा तस्करों की करोड़ों की ज़मीनें फ्रीज, काले साम्राज्य पर चला कानून का हथौड़ा रतलाम। मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध रतलाम पुलिस ने अब तक की सबसे कड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए नशा माफिया के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया है। NDPS अधिनियम के तहत दोषसिद्ध तीन बड़े ड्रग तस्करों की 65 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध अचल संपत्तियों को SAFEMA कोर्ट के आदेश से फ्रीज करा दिया गया है। यह कार्रवाई सीधे तौर पर नशे के नेटवर्क की रीढ़ तोडऩे वाला कदम मानी जा रही है। यह सख्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन…
– दूषित पानी से 10 मौतों पर सवाल पूछने वाले पत्रकार को कहा ‘फोकट’, ‘घंटा’ बोलकर की अभद्रता — भड़की युवक कांग्रेस जावरा। इंदौर में दूषित पानी के कारण 10 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद जब एक मीडिया कर्मी ने सरकार से जवाबदेही मांगी, तो कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रवैया न केवल असंवेदनशील बल्कि लोकतंत्र को अपमानित करने वाला सामने आया। पत्रकार ने मंत्री से सवाल किया कि इन मौतों की जिम्मेदारी केवल जूनियर अफसरों पर ही क्यों डाली जा रही है और पीड़ितों के इलाज व अस्पताल बिलों का क्या होगा। इस गंभीर और मानवीय सवाल पर…
जावरा। सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्ना खेड़ा जावरा एवं जय केला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के आरोग्य प्रकोष्ठ (उप कार्यालय जावरा) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 3 जनवरी 2026 को एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आमजन को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ नि:शुल्क उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शिविर का समय प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा तथा आयोजन स्थल सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्ना खेड़ा जावरा रहेगा। शिविर में देश के प्रतिष्ठित पी.जी.आई. हॉस्पिटल, चंडीगढ़ से आए…
– शैक्षणिक भ्रमण से मिली उच्च शिक्षा और करियर निर्माण की नई प्रेरणा जावरा/मंदसौर। शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय हाटपिपलिया के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मन्दसौर विश्वविद्यालय, मन्दसौर का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र धाकड़ ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में संचालित रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों, आधुनिक प्रयोगशालाओं तथा विभिन्न संकायों की शैक्षणिक गतिविधियों से प्रत्यक्ष परिचित कराना था, जिससे उनके भीतर उच्च शिक्षा और करियर को लेकर नई सोच और आत्मविश्वास विकसित हो सके। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के तकनीकी एवं विज्ञान संकायों के…
जावरा का इंदौर में जलवा : संजय भाटी को बिजऩेस एक्सीसेंट अवार्ड, उन्नति बनी यंगेस्ट मेकअप स्टार
– होटल सायाजी, इंदौर में आयोजित भव्य ‘VOGI – Vision of Glam’ शो में सम्मानित हुआ जावरा – 16 साल की कड़ी मेहनत का मिला परिणाम जावरा। फैशन, हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित मंच ‘VOGI – Vision of Glam’ हाई फैशन, हेयर एंड ब्यूटी शो के दौरान जावरा के प्रसिद्ध ब्यूटी एंटरप्रेन्योर संजय भाटी को 16 वर्षों की कड़ी मेहनत बाद मिली निरंतर सफलता और बिजऩेस एक्सपेंशन के लिए बिजऩेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन बीते दिनों होटल सायाजी, इंदौर में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए। कार्यक्रम…
