Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– 87 हजार से अधिक का माल बरामद, वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त रतलाम। थाना शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे के कट वालारुण्डी के पास हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल, नगदी व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। विवेचना के दौरान मामला लूट से बढ़कर डकैती का पाया गया, जिसके चलते धारा 310(2) बीएनएस जोड़ी गई है। यह था पूरा मामला – दिनांक 05 जनवरी 2026 को ग्राम साँवलियारूण्डी निवासी फरियादी राकेश मईड़ा (23 वर्ष) और उनकी…
राष्ट्रप्रथम के संकल्प से गूंजा जावरा : महाकाल बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन, शताब्दी वर्ष पर उमड़ा जनसैलाब
– भव्य शोभायात्रा से हुआ आयोजन का शुभारंभ – सैकड़ों सनातनी परिवारों की सहभागिता, सांस्कृतिक चेतना का अनूठा प्रदर्शन – गौपूजन, भारत माता आरती व समरसता भोज ने बांधा सामाजिक एकता का सूत्र जावरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर की महाकाल बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन शास्त्री हॉल, शास्त्री कॉलोनी में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में बस्ती के सैकड़ों सनातनी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रप्रथम, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त परिचय दिया। सम्मेलन का शुभारंभ श्री दुर्गा माता मंदिर चौपाटी से निकली भव्य शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा…
– परीक्षित तहसील अध्यक्ष, महेन्द्र बने विकासखण्ड अध्यक्ष जावरा। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील शाखा जावरा एवं विकासखंड शाखा के निर्वाचन स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा के निर्देशन में संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। निर्वाचन कार्यक्रम संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी एवं पूर्व संभाग उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक के सानिध्य में आयोजित हुआ। संघ संविधान के अनुरूप सदस्यों द्वारा पैनल प्रस्तुत किए गए, जिन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तहसील शाखा जावरा के निर्वाचित पदाधिकारियो में अध्यक्ष पद पर परीक्षित पुरोहित, सचिव पदपर पुखराज सुमन, कोषाध्यक्ष पद…
जावरा बास्केटबॉल संघ की टीम खेलो एमपी जिला प्रतियोगिता के लिए तैयार, खिलाडिय़ों को मिली शुभकामनाएँ
जावरा। बास्केटबॉल संघ ने जिले और राज्य स्तर पर बास्केटबॉल खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय एवं सचिव विजय पामेचा ने सभी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को उनके निरंतर प्रयासों, समर्पण और उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि संघ के सामूहिक प्रयासों से जावरा के खिलाड़ी वर्षभर विभिन्न राज्यों तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में जावरा बास्केटबॉल संघ की टीम 20 जनवरी 2026 को रतलाम में आयोजित होने वाली खेलो एमपी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता…
– रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर हुई दिशा समिति की बैठक – मेडीकल कॉलेज के डीन रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश रतलाम। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता का कड़ा रुख देखने को मिला। कलेक्टर सभागृह में आयोजित बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क निर्माण, गांधी सागर से पानी लाने की योजना, टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं और जल निगम के कार्यों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर मिशा सिंह ने जिले की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांसद…
– स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – कार सहित कुल 25 लाख का माल जब्त जावरा। जिले के ग्राम चिकलाना में दिलावर लाला के निवास से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इस बड़े खुलासे के बाद जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक धरपकड़ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी…
बड़ी खबर : प्रस्तावित उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल मार्ग पर दोबारा होगा ट्रैफिक सर्वे
– किसानों के दबाव के आगे झुका प्रशासन, शुक्रवार को भोपाल में हुई उच्च स्तरीय बैठक में हुआ निर्णय – सर्वे रिपोर्ट नहीं मिलने और किसानों की मर्जी के बीना न निमार्ण और ना ही मिलेगा मुआवजा भोपाल। उज्जैन से जावरा तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल वे के खिलाफ किसानों का आक्रोश आखिर रंग लाया। अपनी उपजाऊ जमीनें बचाने की लड़ाई लड़ रहे लगभग 200 भू-स्वामी शुक्रवार को सीधे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के भोपाल मुख्यालय जा धमके और स्पष्ट शब्दों में सरकार को चेतावनी दी—किसानों की सहमति के बिना एक इंच जमीन नहीं देंगे। किसानों के तीखे विरोध…
– चिकलाना में ड्रग फैक्ट्री पर ऐतिहासिक छापा : 10.930 किलो एमडी बरामद, 16 आरोपी गिरफ्तार 5 महिलाएं भी शामिल – लक्झरी वाहनों के साथ मिली चंदन की लकड़ी जावरा। रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए ग्राम चिकलाना में संचालित अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापे में भारी मात्रा में एमडी ड्रग, अवैध हथियार, कारतूस, लग्जरी वाहन और घर में कैद रखा गया राष्ट्रीय पक्षी मयूर बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिनमें करीब 5 महिलाएं भी शामिल…
बिग ब्रेकिंग : चन्द्रशेखर रावण की पार्टी से चुनाव लडऩे वाले दिलावर के एमडी नेटवर्क से जुड़े तार, निवास पर चल रहा था नशे का कारोबार
– रतलाम पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, दबिश में निवास से उजागर हुई एमडी बनाने की फैक्ट्री – बड़ी मात्रा में एमडी के साथ कई गिरफ्तार, पुलिस को हथियार से मिले जावरा । रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी के खिलाफ ऐतिहासिक और अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंबई पुलिस द्वारा 10 किलो एमडी के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब रतलाम पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए जिले के ग्राम चिकलाना में एमडी बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में की गई…
– भामाशाहो का हुआ सम्मान, करुणा योजना को सराहा जावरा। जैन सोशल ग्रुप (JSG) नवकार द्वारा बुधवार को जैन दादावाड़ी, जावरा में आयोजित भव्य पारिवारिक आयोजन अत्यंत उल्लास, उत्साह और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों — बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने अपने परिवारों के साथ सहभागिता कर इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सामूहिक नृत्य, नाटक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और युवाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को गरिमा और परिपक्वता प्रदान…
