– ईदगाह में अदा हुई नमाज, शहर काजी ने दिया नफरत मिटाकर प्यार बढ़ाने का संदेश
जावरा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईदुल फितर का पर्व जावरा शहर में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ईद की मुख्य नमाज सुबह 8.30 बजे ईदगाह में अदा की गई, जिसे कारी इमरान साहब ने संपन्न कराया।
नमाज से पूर्व कारी इमरान साहब ने ईद की नमाज के फराइज़ एवं ईदगाह के महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज के पश्चात विशेष खुत्बा पढ़ा गया। इस अवसर पर शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान साहब ने अपने संबोधन में देश में भाईचारा बनाए रखने, दिलों से नफरत मिटाने और आपसी मोहब्बत बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को दीनी एवं दुनियावी तालीम देने पर भी जोर दिया और शहर में शांति व सद्भाव बनाए रखने की दुआ की।
कार्यक्रम के दौरान सीरत कमेटी जावरा द्वारा कारी इमरान साहब एवं शहर काजी साहब का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीरत कमेटी के सदर मो. साबिर सेठ, ताज मोहम्मद हुसैन, नोशाद भाई, आसिफ अनवर, जावेद (पापुलर), अबरार खान, मुख्तार भाई, मेहमूद ताती, मोईन खान, हबीबुन नबी, मुश्ताक जीजा, फरहाज खान, कामील भाई, जावेद यजदानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सीरत कमेटी जावरा ने ईदगाह में उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

