Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
चाइनीज मांझा बना जानलेवा! रतलाम पुलिस ने सख्त चेतावनी के साथ जारी की अपील रतलाम | शहर में पतंगबाजी के दौरान बढ़ते हादसों और जनहानि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाइनीज डोर (मांझा) के उपयोग, विक्रय और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने आमजन के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। चाइनीज मांझा क्यों है जानलेवा ? – नायलॉन और कांच-धातु मिश्रित यह मांझा बेहद तेज़ और खतरनाक होता है, जिससे — बाइक सवारों व राहगीरों की गर्दन और शरीर कटने से जान…
VIP रोड पर बहता ज़हर ! जावरा की कई कॉलोनियों में दुषित पानी पहुंचने की तैयारी, क्या मंडराएगा मौतों का खतरा ?
– इंदौर के भगीरथपुरा के बाद अब जावरा भी स्वास्थ्य आपदा की दहलीज पर जावरा। जिस सड़क से जावरा आने-जाने वाले लगभग सभी ङ्कढ्ढक्क, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक गुजरते हैं, उसी सड़क के किनारे गंदे नाले में पड़ी पेयजल पाइपलाइन प्रशासन की घोर लापरवाही की गवाही दे रही है। शहर के वीआईपी गेस्ट हाऊस तथा राजीव कॉलोनी पहुंचने के प्रमुख इस स्थान पर यह नजारा किसी बम से कम खतरनाक नहीं है, यहां पीने का पानी सीधे नाले के सड़े-गले, जहरीले पानी के बीच से गुजर रहा है। राजीव कॉलोनी में सामने आई गंदे नाले से गुजरती पेयजल पाइपलाइन अब…
– युवाओं-महिलाओं ने रक्तदान कर रचा मानवता का उदाहरण जावरा। श्री माधव गौशाला, ग्राम मुंडलाकला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर स्वर्गीय मदनलाल जी नाहर एवं श्रीमती संगीता जी नाहर की पुण्य स्मृति में एक प्रेरणादायी सामाजिक सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ावदा सेवा में रक्तदान संस्था द्वारा सिविल अस्पताल रतलाम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।शिविर में गांव के युवाओं के साथ-साथ मातृशक्तियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिसने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायी बना…
लायंस क्लब व संजीवनी फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं जीवन रक्षा शिविर जावरा। यातायात सप्ताह के अवसर पर यातायात पुलिस विभाग के तत्वावधान में सेवा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन जावरा के संयुक्त सहयोग से ऑटो रिक्शा चालकों एवं अन्य वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसपी युवराजसिंह चौहान एवं यातायात सूबेदार मोनिका चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने की। प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष द्वारा यातायात सूबेदार मोनिका…
– कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना! शीत लहर में बच्चों को 10 बजे से पहले बुलाया – 10 बजे पहुंचे छात्रों को स्कूल से लौटाया जावरा। भीषण ठंड और शीत लहर के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट आदेश जारी किया था कि कोई भी स्कूल सुबह 10 बजे से पहले संचालित नहीं होगा। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जारी किया गया था। जिसके बाद शहर के सभी स्कूलों ने अपना समय परिवर्तित किया और नर्सरी से लेकर 12 वीं तक के…
– सर्व हिंदू समाज को एक मंच पर लाने हेतु गठित हुई आयोजन समिति, कार्यालय का हुआ शुभारंभ जावरा। महाकाल बस्ती में सर्व हिंदू समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति, संस्कार और समरसता के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 18 जनवरी को शास्त्री हॉल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर महाकाल बस्ती में सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन कर आयोजन समिति का गठन किया गया। शास्त्री हॉल में आयोजित बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में नगर संघचालक धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख एवं नगर पालक चरणसिंह चौधरी, नगर प्रचारक दीपक…
– खेल गुरु व्ही. पी. रिछारिया की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जावरा में भव्य आयोजन – विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी। संघ सचिव विजय पामेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल गुरु व्ही. पी. रिछारिया द्वारा लगभग 44 वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का यह 45वां संस्करण होगा, जो 24 से 26 जनवरी तक जावरा में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा तय…
सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत से रियावन पंचायत में हडकंप, अधिकारियों ने की पंचायत में हुई छापेमारी
– सरकारी जमीन व पंचायत रिकॉर्ड घोटाले की जांच में प्रशासन की एंट्री – एसडीएम के नेतृत्व में पंचायत कार्यालय में छापा – भवन पंजिका, खसरा विभाजन व फर्जी रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज तलब जावरा। ग्राम पंचायत रियावन में सरकारी भूमि और पंचायत अभिलेखों से जुड़ा गंभीर घोटाला अब प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर दर्ज शिकायत के बाद गठित उच्चस्तरीय जांच दल ने पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा सुनील जायसवाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें जनपद पंचायत पिपलौदा व…
– एक तस्कर गिरफतार, सप्लायर की तलाश जावरा/रतलाम। जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए निर्णायक अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए खतरनाक सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए की बड़ी खेप पकड़ी है। ढोढर चौकी पुलिस ने 200 ग्राम एमडी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है, जप्त कर एक सक्रिय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे ड्रग माफिया नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। वहीं ड्रग सप्लाय करने वाला आरोपी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में ड्रग्स…
– मॉर्निंग वॉक क्लब के नववर्ष समारोह में समाजसेवा को मिला सम्मान का मंच – होटल गोल्डन लीफ में आयोजित हुआ सम्मान समारोह जावरा। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी शेखर नाहर को उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों, सरल स्वभाव और सतत समर्पण के लिए मॉर्निंग वॉक क्लब जावरा द्वारा होटल गोल्डन लीफ पर आयोजित नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह में भव्य रूप से सम्मानित किया गया। यह समारोह केवल सम्मान का नहीं, बल्कि समाज सेवा को नई ऊर्जा देने वाला प्रेरणास्रोत बन गया। कार्यक्रम में समाजसेवी कानसिंह चौहान एवं कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि शेखर नाहर की समाज के…
