Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– सीएसपी युवराज सिंह चौहान व जिला प्रमुख विश्वराज सिसोदिया ने किया युवाओं का मार्गदर्शन जावरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा स्थानीय सेंट पीटर्स स्कूल में भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावरा सीएसपी युवराजसिंह चौहान तथा विशेष अतिथि जिला प्रमुख विश्वराज सिसोदिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसपी युवराजसिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ…
– विभिन्न खेलों में चुने गए खिलाड़ी 20 जनवरी को रतलाम में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व पिपलौदा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन सीएम राइज स्कूल, पिपलौदा में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, पिट्टू, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, थ्रोबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल एवं रस्साकसी जैसे विविध खेलों में खिलाडिय़ों का चयन किया गया। चयनित सभी टीमें आगामी 20 जनवरी को रतलाम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पिपलौदा ब्लॉक…
– गौ सेवा कर बांटे कंबल और स्वेटर जावरा। दान-पुण्य और सेवा के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर लीनेस क्लब जावरा द्वारा मानवता और करुणा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस पावन दिन क्लब सदस्यों ने गौशाला में गौमाताओं को गुड़-चार खिलाकर पुण्य अर्जित किया तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा की रोशनी पहुंचाई। कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए गए और बच्चों को सर्दी से बचाने हेतु स्वेटर प्रदान किए गए, जिससे ठिठुरती ठंड में उन्हें राहत मिली। इसके साथ ही क्लब द्वारा रुपए 2100 की सेवा रसीद कटवाकर सामाजिक सरोकारों के प्रति…
– गीता भवन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन – ट्रस्टियों ने शॉल श्रीफल से किया शास्त्रीजी का सम्मान जावरा। भागवत कथा मनुष्य को असत्य से सत्य, अंधकार से प्रकाश और मृत्यु से अमरता की ओर ले जाने का दिव्य मार्ग है। यही भागवत की वास्तविक सत्यता है। यह बात गीता भवन पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा प्रवक्ता भीमा शंकर शास्त्री ने भावविभोर करते हुए कही। शास्त्रीजी ने कहा कि जब धर्म का विस्तार होता है तो समाज और जीवन दोनों समृद्ध होते हैं, लेकिन जब धर्म घटता है तो सब…
जावरा। सुख और समृद्धि का पर्व लोहड़ी शहर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सिंधी और पंजाबी गुरुद्वारों के साथ ही शहर के जवाहर नगर में भी लोहड़ी पर्व मनाया गया। जवाहर नगर निवासी जगदीश सुखनानी एवं उनके परिवार द्वारा बीते लगभग तीन दशकों से लगातार अपने घर के बाहर मनाया जा रहा लोहड़ी पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उल्लास और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया। यह आयोजन अब केवल एक परिवार तक सीमित न रहकर, आसपास की रहवासियों और कॉलोनीवासियों का भ्ीा पर्व बन गया हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरागत विधि से अग्नि प्रज्ज्वलित…
‘नेत्र ज्योति से जीवन, आत्मा की ज्योति से मोक्ष’ : पूज्य भीमाशंकर शास्त्री जावरा। लायंस इंटरनेशनल के ‘साइट फर्स्ट’ अंधत्व निवारण अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब जावरा एवं लायंस नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में विशाल अंधत्व निवारण जन-जागरूकता रैली का भव्य शुभारंभ किया गया। रैली को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य गुरुदेव पं. भीमाशंकर जी शास्त्री (धारियाखेड़ी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा नेत्र ज्योति के लिए नेत्र चिकित्सालय आवश्यक है, वैसे ही आत्मा की ज्योति के लिए व्यास गादी आवश्यक है। उन्होंने लायंस नेत्र चिकित्सालय द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को…
मुंबई पुलिस का जावरा में ड्रग माफिया पर बड़ा वार, मुंबई से लेकर मंदसौर-जावरा तक जुडे ड्रग माफिया के तार
– जावरा में दबिश 10 किलो एमडी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई रवाना, मुख्य सरगना भय्यु लाला फरार जावरा। अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ मुंबई पुलिस ने जावरा पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो एमडी ड्रग्स के साथ मंगलवार की रात में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस नेटवर्क का मुख्य सरगना मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के गांव सुरजनी का भय्यु लाला मौके से फरार हो गया। बुधवार को गिरफ़्तार दोनो आरोपियों को जावरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबरा…
जावरा। गीता भवन पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भगवद गीता महोत्सव के छठे दिन आध्यात्मिकता के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। कथा प्रवक्ता पं. भीमा शंकर शास्त्री के सानिध्य में चल रही इस दिव्य कथा में समरस समाज का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम के दौरान गीता भवन ट्रस्ट अध्यक्ष व विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय व ट्रस्टीयों द्वारा नगर के सर्व समाजों के समाज अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का भव्य सम्मान किया गया। सभी समाजों के पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें धार्मिक अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने…
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में स्वदेशी संकल्प दौड़ व सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, योग और स्वदेशी भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के भैया-बहनों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यालय से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वदेशी संकल्प दौड़ को विवेक भारती शिक्षण समिति सचिव तनमय सोनी, भारतविकास परिषद अध्यक्ष…
– राष्ट्रीय युवा दिवस पर सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार, – योग विशेषज्ञ सुहानी सुराना ने दिया स्वस्थ व सशक्त जीवन का संदेश जावरा। देशभर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जावरा पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा विद्यालय प्रांगण में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में योग, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति चेतना जागृत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 3री से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योग क्रियाओं का…
