• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»चाय-नाश्ते में पास हुआ 150 करोड़ का बजट! जनता पर नहीं लगाया कोई नया कर
जावरा

चाय-नाश्ते में पास हुआ 150 करोड़ का बजट! जनता पर नहीं लगाया कोई नया कर

EditorBy EditorMarch 25, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ना बहस…. ना विपक्ष…. चंद मिनटों में निपटा नगर पालिका का बजट सम्मेलन
– अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सात चेयरमेन और एक पार्षद ने एक तिहाई बहुमत से पास कर लिया बजट
– 150 करोड़ के बजट में 3 लाख से अधिक की बचत, कोई नया कर जनता पर नहीं लगाया
जावरा। नगर पालिका जावरा का वर्ष 2026-27 का बजट इस बार इतिहास के सबसे विवादित और औपचारिक सम्मेलनों में दर्ज हो गया। करीब 150 करोड़ रुपये का बजट, जिसमें मात्र 3 लाख 51 हजार की बचत दर्शाई गई, उसे चंद मिनटों में चाय-नाश्ते के साथ ही पारित कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में न तो कोई बहस हुई और न ही विपक्ष मौजूद रहा, बजट सम्मेलन में स्थिति इतनी असामान्य रही कि सत्तापक्ष के भी सभी पार्षद तक मौजूद नहीं थे। अंतत: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सात चेयरमैन और एक पार्षद सहित कुल 10 सदस्यों की मौजूदगी में, एक तिहाई बहुमत से ही बजट को पारित कर दिया गया। बुधवार को दोपहर 12.45 बजे नपा का बजट सम्मेलन प्रारंभ हुआ। राजस्व एवं बाजार समिति सभापति लोकेश विजवा ने 1 अरब 50 करोड़ 45 लाख 84 हजार 668 रुपए की आय और 1 अरब 50 करोड़ 42 लाख 32 हजार 732 रुपए के व्यय के साथ 3 लाख 3 लाख 51 हजार 936 रुपए की बचत का बजट नपा के विशेष बजट सम्मेलन में रखा। बजट सम्मेलन नपाध्यक्ष अनम मोहम्मद युसूफ कड़पा की अध्यक्षता और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा की उपस्थिति में हुआ। 150 करोड़ इस बजट में अच्छी बात यह रही कि जनता पर किसी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगाया गया हैं। बजट सम्मेलन का विपक्ष ने पूर्ण रूप से बॉयकाट किया। वहीं सत्ता पक्ष के भी पूरे पार्षद सम्मेलन में मोजुद नहीं हो सके। ऐसे में अध्यक्ष अनम कड़पा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा के साथ नपा चेयरमेन लोकेश विजवा, मुस्तकीम मंसूरी, इरफान हुसैन, आसीफ कबाड़ी, कविता अनीस कल्याणे, यास्मीन इमरान कबाड़ी तथा रामकुंवर ओरा तथा महज एक पार्षद अफसर बी शोकत सहित कुल 10 लोगों को मिलाकर एक तिहाई बहुमत के साथ बजट को पारित कर दिया गया। बजट कॉपी पर नपाध्यक्ष के हस्ताक्षर, नियम विरूद्ध –
बजट सम्मेलन का विपक्षी दल ने पूर्ण रुप से बहिष्कार करते हुए सभी ने अपने अपने कारण बताए, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद रुमकण राजेश धाकड़ की शिकायत पर जहां कोर्ट ने नपाध्यक्ष के वित्तिय अधिकारों पर रोक लगाई हैं, उनके अनुसार बजट की कॉपी पर नपाध्यक्ष अनम के हस्ताक्षर हैं, जिसे उन्होने असंवैधानिक करार देते हुए नियम विरूद्ध बताया, साथ ही सम्मेलन में विवादित नामांतरण के मुद्दे भी शामिल करने का अरोप लगाया।
नपा के पास हमारे वार्ड के लिए बजट हीं नहीं हैं –
वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष रही रानी पवन सोनी ने कहा कि नगर पालिका के पास उनके वार्ड के लिए कोई बजट ही नहीं हैं तो बजट बैठक में जाने का क्या औचित्य। परिषद अब तक के कार्यकाल में केवल एक ही नाली का निर्माण करवा पाई हैं। ऐसे में बजट सम्मेलन में नहीं जाना ही उचित समझा। इधर पार्षद रजत सोनी और शिवेन्द्र माथुर नपा में दिखाई जरुर दिए थे, लेकिन वे भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुए।
नपाध्यक्ष कड़पा ने बताया जनहितेषी बजट –
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा ने कहा कि यह बजट नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। शहर की आंतरिक सड़कों के सुधार व नई सड़कों के निर्माण का बजट में प्रावधान किया गया है। मलेनी नदी पर नवीन डैम के साथ ही नई पाइप लाइन बिछाने के कार्य का प्रावधान है। अमृत 2.0 योजना के तहत तीन टँकीयों का निर्माण व जल प्रदाय पाइप लाइन डालने का काम प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जल्द ही माही योजना से नगर वासियों को पानी उपलब्ध होगा। नपा की आय वृद्धि के लिए सीएमओ निवास के समीप भीमाखेड़ी रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने पर विचार हो रहा हैं।

Post Views: 167
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.