– जन्म जयंती पर जावरा में भाजपा का सेवा-सम्मान कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने चारा-गुड़ खिलाकर दी श्रद्धांजलि
जावरा। भाजपा जावरा नगर मंडल द्वारा मालवा के गाँधी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की जन्म जयंती पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला, जावरा में हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा और गुड़ खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद डॉ. पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कोठारी और नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में डॉ. पाण्डेय के व्यक्तित्व, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें मालवा का सच्चा गांधी बताया। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष नंदकिशोर महावर ने किया। आभार नगर महामंत्री अनिल धारीवाल ने माना। इस अवसर पर महेश सोनी, राजेश शर्मा, नंदकिशोर महावर, अभय कोठारी, प्रांजल पाण्डेय, अनिल धारीवाल, मनीष ऊटवाल, मुकेश प्रजापत, सुरेश चौरडिया, वीरेन्द्रसिंह चौहान, मनोहर पांचाल, संदीप रांका, शरद डूंगरवाल, पंकज कांठेड, सुरेश पोरवाल, राजेश धाकड़, अनिल मोदी, महेन्द्र चौहान, अनिल त्रिवेदी, मोहन बोरीवाल, विशाल मेहता, सोनू यादव, विनोद चौरसिया, अकरम खान, अफाक अहमद, अजयसिंह भाटी, शरीफ कुरैशी, गिरिराज उपाध्याय, आनंद पांचाल, इफ्तेखार पठान, रुस्तम शाह आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पहाड़ी पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण –
गोसेवा कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ता ग्राम सूजापुर पहाड़ी पहुँचे, जहाँ स्थित डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

