– दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन से लेकर टेक्नोलॉजी तक मिला मार्गदर्शन
– ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ का दिया मंत्र
जावरा। भारतीय जनता पार्टी पिपलोदा खंड द्वारा रानीगांव में आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस वैचारिक महाअभियान में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की रीति-नीति, कार्यशैली और आगामी रणनीतियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पहले दिन रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभावना से सराबोर कर दिया। वहीं दूसरे दिन की शुरुआत योग और विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ हुई, जिससे अनुशासन और टीम भावना का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।
8 सत्रों में मिला संगठन और जीत का मंत्र –
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आयोजित आठ महत्वपूर्ण सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विधायक राजेंद्र पाण्डेय ने संगठन के अनुशासन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सामूहिकता और जवाबदेही पर जोर दिया। नानालाल अटोलिया ने ‘बूथ जीता, चुनाव जीताÓ के मूल मंत्र के साथ पन्ना प्रमुखों की भूमिका स्पष्ट की। बजरंग पुरोहित ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महेश सोनी ने संगठन के संघर्षपूर्ण इतिहास को बताते हुए विस्तार पर बल दिया। प्रदीप उपाध्याय ने जनसंघ से भाजपा तक के वैचारिक सफर और ‘अंत्योदयÓ के सिद्धांत को समझाया। सोमेश पालीवाल ने नमो व सरल ऐप के माध्यम से तकनीकी सशक्तिकरण और सोशल मीडिया प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। कानसिंह चौहान ने सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, संयम और आदर्श आचरण का महत्व बताया। सांसद सुधीर गुप्ता ने समापन सत्र में ‘विकसित भारत 2047Ó के विजन के साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति –
कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक राजेंद्र पाण्डेय, के.के. सिंह कालूखेड़ा, कानसिंह चौहान, महेश सोनी, कीर्ति शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच चांदनी जैन, सुरेश धाकड़, कैलाश बारोड, भगवन्तीलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर हुआ समापन –
समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और संगठन मजबूती का संकल्प लिया। अंत में मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

