• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»प्रधानमंत्री आवास में रिश्वत का खेल! गरीब का घर बना ‘उगाही का अड्डा’ : पंचायत से लेकर सत्ता तक सवालों के घेरे में
एक्सक्लूसिव

प्रधानमंत्री आवास में रिश्वत का खेल! गरीब का घर बना ‘उगाही का अड्डा’ : पंचायत से लेकर सत्ता तक सवालों के घेरे में

EditorBy EditorMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 10-10 हजार की वसूली, वीडियो सबूत मौजूद, फिर भी अधूरा मकान,
– क्या सिस्टम सो रहा है या सब मिलीभगत है ? अब जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई या ले देकर दब जाएग मामला
शैलेन्द्रसिंह चौहान जावरा।
रतलाम जिले की जनपद पंचायत जावरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितताओं और रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह योजना, जो गरीबों को पक्का घर देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, अब आरोपों के अनुसार स्थानीय स्तर पर उगाही का जरिया बनती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री आवास जैसी जनकल्याणकारी योजना में यदि गरीब को अपना हक पाने के लिए रिश्वत देनी पड़े, तो यह केवल भ्रष्टाचार नहीं बल्कि व्यवस्था की विफलता है।
ग्राम मोरिया निवासी रामचन्द्र शर्मा ने जिला कलेक्टर मिशासिंह को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि पीएम आवास योजना की किश्त जारी करने के नाम पर उनसे सरपंच प्रतिनिधि अमरसिंह तथा सचिव सुरेश कुमार द्वारा लगातार रिश्वत ली गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक उन्हें योजना की पूरी राशि नहीं मिली और उनका मकान अधूरा पड़ा हुआ है।

किसने कब कितना लिया ?
कलेक्टर को की गई शिकायत के अनुसार पीडि़त ने सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह निवासी ग्राम रणायरा गुर्जर ने पहली किश्त पर 10,000 रुपए तथा दूसरी किश्त पर 5,000 + 5,000 वसूले गए। वहीं ग्राम पंचायत सचिव सुरेश कुमार ने 1,000 + 1,000 रुपए कुल मिलाकर 2 हजार रुपए अलग से लिए इस प्रकार, एक गरीब हितग्राही से कुल हजारों रुपये की अवैध वसूली का आरोप है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनो ने ही यह रिश्वत की राशि प्रार्थी के घर पहुंचकर प्राप्त की हैं। प्रार्थी ने शिकायत के साथ सरपंच प्रतिनिधि और सचिव द्वारा ली गई रिश्वत के विडियो एविडेंस भी कलेक्टर को दिए हैं।

पीड़ित के घर से रिश्वत लेते सरपंच प्रतिनिधि

रिश्वत के बाद भी नहीं मिला लाभ –
शिकायत के अनुसार रिश्वत की वसूली करने के बाद भी आवास की शेष किश्त अब तक खाते में ट्रांसफर नहीं की गई, जिसके चलते निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हैं। मजदूरों की मजदूरी भी दस्तावेजों में दिखाकर निकाल ली गई, उसके बाद भी अब पुन: अतिरिक्त पैसों की मांग की जा रही हैं। इस स्थिति में पीडि़त आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है और उसका मकान अधूरा पड़ा हुआ है।
राजनीतिक प्रभाव और दबाव के आरोप –
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि अमर सिंह, जो सरपंच का प्रतिनिधित्व करते हैं, पंचायत के अधिकांश कार्य खुद संचालित करते हैंं। वे स्वयं भाजपा के मिंडलेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में राजनैतिक प्रभाव का भी भरपुर उपयोग किया जाकर गांव में वसुली की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि यह तो एक मामला हैं, जिसमें शिकायत हुई हैं, लेकिन ऐसे कई और पीडि़त भी होंगे जिनसे रुपए लिए गए होंगे, लेकिन उन्होने शिकायत करने की हिम्मत नहीं दिखाई होगी। सरेआम घर पहुंचकर रिश्वत लेने के ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला केवल भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का भी बन जाता है।

रिश्वत लेते पंचायत सचिव सुरेश कुमार

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल –
इस पूरे मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं … क्या पंचायत स्तर पर इस तरह की वसूली बिना उच्च अधिकारियों की जानकारी के संभव है ? वीडियो सबूत होने के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों ? क्या सरकारी योजनाएं वास्तव में गरीबों तक बिना भ्रष्टाचार के पहुंच पा रही हैं ? अब नजरें रतलाम जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी ले देकर दबा दिया जाएगा ? या उचित कार्रवाई के लिए फिर ग्रामीणों को धरने का ही सहारा लेना पड़ेगा ।
निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग –
पीडि़त ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, रिश्वत की राशि वापस दिलाई जाए तथा प्रधानमंत्री आवास की शेष राशि तुरंत जारी किए जाने की मांग की हैं। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो शासन की योजनाओं पर से जनता का भरोसा पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Post Views: 309
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा-नागदा नगर परिषद अध्यक्षों पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पूरे मध्यप्रदेश में मच सकती है कानूनी हलचल

August 7, 2026

प्रतिबंध के बावजूद जावरा में बिक रहे वेप! स्कूली बच्चों तक पहुंचा निकोटिन का जाल, आखिर कार्रवाई कब ?

July 23, 2026

गणित शिक्षक को बनाया निर्वाचन सुपरवाइजर, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों की खुली अनदेखी !

July 22, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

By EditorAugust 19, 2026

– जावरा-पिपलौदा मार्ग पर पंचेवा फंटे के पास पुलिस की नाकाबंदी में दो तस्कर पकड़ाए…

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.