• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का समापन : संगठन, इतिहास और डिजिटल रणनीति पर मिला मार्गदर्शन
जावरा

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का समापन : संगठन, इतिहास और डिजिटल रणनीति पर मिला मार्गदर्शन

EditorBy EditorMarch 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– दूसरे दिन चार सत्रों में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार, सोशल मीडिया और केंद्र सरकार की योजनाओं के टिप्स
जावरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के साथ हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और डिजिटल माध्यमों की जानकारी प्राप्त की।
संगठन विस्तार पर जोर –
द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने संगठन के विस्तार एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सोशल मीडिया की ताकत समझाई –
द्वितीय सत्र में मंदसौर जिला सोशल मीडिया प्रभारी इन्द्रजीत भट्ट ने नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को तेजी से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।पार्टी का इतिहास और विचारधारा –
तृतीय सत्र में भाजपा रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान –
चतुर्थ सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों और विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्य एवं पार्टी की दीर्घकालीन सोच पर प्रकाश डाला।
‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण –
रविवार, 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड का लाइव प्रसारण भी कार्यकर्ताओं को दिखाया गया, जिसे सभी ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के अंत में जिज्ञासा समाधान हेतु प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।इनकी रही उपस्थिति –
इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल एवं मनीष ऊंटवाल के साथ प्रदीप चौधरी,नंदकिशोर महावर, प्रमोद रावल, मुकेश प्रजापत, वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रांजल पांडेय, मनोहर पांचाल, सुरेश चोरडिया, सोनू यादव, राजेश धाकड़, वीरेंद्र सिसोदिया, मुकेश प्रजापत, अजयसिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, मोहन पटेल, सत्यनारायण पांचाल, शरदडुंगरवाल, अकरम खान, पंकज कांठेड, संदीप रांका, महेश शर्मा, कमल सिंघल, गौरव गोड, चंद्रप्रकाश सोलंकी, तेजसिंह कदम, दशरथ कसानीया, इफ्तेखार पठान, गगन सिंघल, महेंद्र चौहान, सुरेश पोरवाल, अनिलमोदी,बाबुलाल मईड़ा, प्रेम नारायण भनोपा, विनोद हरोर, विक्रम माली, अफाक अहमद, प्रमोद पुरोहित, गणेश धाकड़, यश सकलेचा, सोनू यादव, जितेन्द्र ओसवाल, विनोद चोरसिया, जाकिर मंसूरी, तेजनाथ गांधी, तेजुब हुसैन, लक्ष्मीनारायण जेतवार, रुस्तम कबाडी, टोनी कल्याणे, रवि गुल्या, सुभाष टुकडिय़ा, योगेश यादव, जाकिर मंसूरी, अब्बास बोहरा, शरीफ कुरैशी, योगेश यादव, मनोज पांचाल, ताज मोहम्मद, सुमन मेहता, संतोष शर्मा, मंजू पांचाल, मधुबाला राठौर, पदमा शर्मा, जानीबाई धाकड़, सोनू सोलंकी, बच्छूलाल सैनी आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नगर मंडल मंत्री महेश शर्मा ने किया। आभार महामंत्री मनीष ऊंटवाल ने माना।

Post Views: 119
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.