• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, September 6
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»परिजनों की स्मृति में सरस्वती विद्या मंदिर जावरा को मिली आरओ मशीन, विद्यार्थियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
जावरा

परिजनों की स्मृति में सरस्वती विद्या मंदिर जावरा को मिली आरओ मशीन, विद्यार्थियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

EditorBy EditorMarch 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– शिक्षण समिति और विद्यालय परिवार ने दानदाता धाड़ीवाल परिवार को दिया धन्यवाद
जावरा। सरस्वती विद्या मंदिर, पहाडिय़ा रोड जावरा में महावीर जयंति के पावन अवसर पर एक सराहनीय एवं उपयोगी पहल के तहत आरओ (क्रह्र) मशीन का लोकार्पण किया गया। यह मशीन समाजसेवी सरदारमल धाड़ीवाल द्वारा अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी एवं स्वर्गीय पुत्र की पुण्य स्मृति में विद्यालय को भेंट की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरल एवं गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें दानदाता सरदारमल धाड़ीवाल ने विधिवत फीता काटकर आरओ मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।शुद्ध पेयजल का बताया महत्व –
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अन्नक्षैत्र जनकल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, डॉ सी.एम. मेहता एवं संजय दासोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में शुद्ध पेयजल का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। ऐसे में विद्यालय में आरओ मशीन की स्थापना से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल एवं सचिव तन्मय सोनी ने धाड़ीवाल के इस प्रेरणादायी सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा आरओ –
प्राचार्य रेणुबाला शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि यह मशीन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा विद्यालय में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य दीदीगण भी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर सरदारमल धाड़ीवाल के इस सेवा भाव की सराहना की और उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पहल न केवल विद्यालय बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी।

Post Views: 128
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.