– जावरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों ने कला के जरिए दिए संस्कारों के संदेश
जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के तत्वावधान में सागर साधना सदन में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी रंगोली में अहिंसा, सत्य, संयम और त्याग जैसे महावीर स्वामी के मूल संदेशों को बेहद आकर्षक और कलात्मक तरीके से उकेरा। रंगों की सुंदरता और भावनाओं की गहराई ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के साथ कला और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जावरा सिविल अस्पताल के डॉ. अनिमेष सिधई, पायक जैन एवं आशा खारीवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संयोजिका चित्रा मेहता, संध्या शेखावत एवं मुस्कान चत्तर ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजन के अंतर्गत प्रायोजक के रूप में श्री राजेंद्र ऋषभ महिला मंडल एवं श्री राजेंद्र जैन महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। महिला मंडल की अध्यक्ष एवं सचिव संध्या चत्तर, अंजू मेहता, संगीता लोढा, सपना मेहता, वंदना चत्तर, चित्रा ओस्तवाल, अर्चना करनावट, नेहा एवं आस्था पगारिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इनकी रही उपस्थिति –
इस दौरान समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैलाश बारोड, शिखर धारीवाल, रवि दुग्गड, सुभाष टुकडय़िा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अर्चना करनावट ने किया। आभार प्रतियोगिता संयोजिका चित्रा मेहता ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

