• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»अवैध शराब पर शिकंजा : लक्झरी कार से तस्करी में 3 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार
क्राइम न्यूज़

अवैध शराब पर शिकंजा : लक्झरी कार से तस्करी में 3 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

EditorBy EditorMarch 30, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– क्रेटा बार के साथ एक बाईक और करीब 480 बल्क लीटर शराब जब्त
– जावरा से शराब भरकर रियावन की ओर ले जा रहे थे शराब, कंसेर में ढाबा संचालक के यहा हो रहा था बड़ी मात्रा में भंडारण
जावरा/कालूखेड़ा। रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब और वाहन जब्त किए। जबकि कंसेर निवासी एक ढाबा संचालक के निवास पर अवैध शराब के बड़े भंडारण का भी खुलासा इस कार्रवाई में हुआ। अवैध भंडारण करने वाले को भी पुलिस ने दोनो मामलों में आरोपी बनाया हैं। आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
पहली कार्रवाई: क्रेटा कार से 800 क्वार्टर शराब जब्त –
मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी जावरा युवराजसिंह चौहान ने बताया कि थाना कालूखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति हुंडई क्रेटा कार क्रमांक GJ01RP7449 में अवैध शराब भरकर जावरा से रियावन की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 16 पेटी (800 क्वार्टर) देशी मसाला शराब (कुल 144 बल्क लीटर) बरामद की गई। मामले में पुलिस ने कार में सवार पुष्पराजसिंह पिता रणजीतसिंह राठोर (29) के साथ रघुवंशी पिता ऊंकारलाल मोगिया (35) दोनो निवासी भाटखेड़ी थाना कालूखेड़ा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार किया। आरोपियों से शराब के स्त्रोत को लेकर पुछताछ की गई। दूसरी कारवाई : छुपा मिला अवैध भंडारण –
सीएसपी ने बताया कि कार से शराब की तस्करी करने वाले आरोपियां ने पुछताछ में बताया कि वे उक्त शराब कंसेर निवासी अजयपालसिंह के यहां ले जा रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने कंसेर पहुंचकर अजयपालसिंह के घर के पीछे दबिश दी, जहां घास में छिपाकर भारी मात्रा में शराब रखी मिली। पुलिस ने यहां से 236.64 बल्क लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ एक मोटर साईकल क्रमांक MP43ZF8394 सहित कुल 1 लाख 28 हजार 650 रुपए का मश्रुका जब्त किया।
ढाबा संचालक अजय फरार –
कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकरसिंह ने बताया कि कंसेर निवासी अजयपाल जो कि एक ढाबा चलाता हैं, साथ ही शराब का अवैध धंधा भी करता हैं। पहली कार्रवाई कार से पकड़ी गई शराब भी आरोपी अजय के यहीं पर ला रहे थे, वहीं दुसरी कार्रवाई में भी अजयपाल के घर के पीछे ही बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण मिला हैं। ऐसे में पुलिस ने दोनो मामलों में अजयपाल को भी आरोपी बनाया हैं। लेकिन उसकी गिर$फतार होना शेष हैं। 480 बल्क लीटर शराब सहित 6 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त –
पुलिस ने उक्त दोनो कार्रवाई में कुल 40 पेटी (480 बल्क लीटर) देशी व अंग्रेजी शराब किमत 1 लाख 34 हजार 650 रुपए के साथ क्रेटा कार क्रमांक GJ01RP7449  कीमत 5 लाख तथा मोटर साईकल क्रमांक …. किमत 50 हजार सहित कुल 6 लाख 84 हजार 650 रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं। इस कार्रवाई में थाना कालूखेड़ा के निरीक्षक शंकरसिंह चौहान, उनि प्रियंका चौहान,सउनि शिवनाथसिह राठौर, सउनि.मनीष शर्मा, प्र.आर. महेन्द्र फतरोड, नरेन्द्रसिंह चावड़ा, आर. श्याम पंडया, नितिन जोशी, पवन जाट, लक्ष्मण, म.आर. योगिता, पुजा मुजाल्दे, सैनिक दिलिप गायरी का सराहनीय योगदान रहा।

 

Post Views: 166
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

By EditorAugust 19, 2026

– जावरा-पिपलौदा मार्ग पर पंचेवा फंटे के पास पुलिस की नाकाबंदी में दो तस्कर पकड़ाए…

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.