• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तीन कराते खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज : जावरा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों गौभक्त, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 27, 2026

जावरा के हर्ष सेठिया ने इंग्लैंड में किया कमाल, 4814 छात्रों में हासिल किया पहला स्थान

April 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, April 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम में ‘लाला नेटवर्क’ पर बड़ा प्रहार : दिलावर के बाद अब जमशेद लाला गिरफ्तार
क्राइम न्यूज़

रतलाम में ‘लाला नेटवर्क’ पर बड़ा प्रहार : दिलावर के बाद अब जमशेद लाला गिरफ्तार

EditorBy EditorMarch 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही थी एमडी ड्रग फैक्ट्री, जमशेद लाला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
– एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
– 20 लाख से अधिक की एमडी सहित भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त
रतलाम/जावरा। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बीते दिनों चिकलाना में कुख्यात दिलावर लाला पर कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने एमडी नेटवर्क से जुड़े एक और सरगना जमशेद लाला (प्रतापगढ़) को दबोच लिया है, जिससे नशे के अवैध कारोबार में लिप्त बड़े गिरोह की परतें खुलने लगी हैं। यह पूरी कार्रवाई रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में की गई।पोल्ट्री फार्म बना था ‘ड्रग फैक्ट्री’, रात में दबिश देकर पकड़े आरोपी –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा – कंचनखेड़ी बीच जंगल में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग (एमडी/एमडीएमए) बनाने की सूचना पर पुलिस ने संयुक्त टीम गठित की, जिसमें सायबर सेल, थाना पिपलोदा, थाना जावरा शहर एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की टीम शामिल रही। देर रात दबिश के दौरान पुलिस ने देखा कि परिसर में केमिकल की मदद से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
मुख्य सरगना जमशेद लाला सहित चार आरोपी गिरफ्तार –
आधी रात में पोल्ट्री फार्म पर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में रईस खान पिता असलम खान (35), निवासी राकोदा थाना पिपलोदा, युसूफ खान पिता शमशेर खान (45), निवासी बोरखेड़ा थाना पिपलोदा, सलीम उर्फ राजू पिता अहमद खान (40), निवासी बन्नाखेड़ा थाना आईए जावरा तथा जमशेद खान उर्फ सेठ उर्फ जमशेद लाला (42), निवासी देवल्दी थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)को गिरफ्तार करते हुए। चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपलोदा में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।शातिर व अनुभवी ड्रग निर्माता हैं जमशेद लाला –
पुलिस जांच में सामने आया कि जमशेद लाला एक शातिर एवं अनुभवी ड्रग निर्माता है, जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं।
20 लाख की एमडी सहित भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त –
पुलिस ने मौके से 200 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत लगभग 20 लाख रुपये), 900 ग्राम 2-ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपिओफेनोन, 140.48 किलोग्राम एमडीसी केमिकल, 35.600 किलोग्राम एचसीएल केमिकल के साथ गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भट्टी, ड्रायर मशीन, इलेक्ट्रिक बोर्ड, प्लास्टिक कैन, स्टील की थालियां 3 मोबाइल फोन एवं अन्य प्रोसेसिंग उपकरण जब्त किए हैं।
दबिश से पहले 3 किलो एमडी की सप्लाई, नेटवर्क की जांच तेज –
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दबिश से ठीक एक दिन पहले आरोपियों द्वारा करीब 3 किलो एमडी ड्रग सप्लाई की गई थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर सक्रिय था और विभिन्न राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ था। पुलिस अब पूरे सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस टीम के लिए एसपी ने की ईनाम की घोषणा –
इस बड़ी सफलता पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है। कार्रवाई में एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि राजेश मालवीय, रघुवीर जोशी, कुलदीप डाबी, राजू मखोड, इंद्रपालसिंह राठौर, प्र.आर मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, राहुल उपाध्याय, महेंद्र धाकड़, आर. बालकृष्ण चंदेल, विपुल भावसार, राधेश्याम चौहान, अभय चौहान, सोनपाल, रवि, प्रीतम, नारायण सिंह, रोहताश जाट, मुकेश, राजेश पटेल, नरेंद्रसिंह, विजयपाल सिंह, विजेश पाटीदार की भूमिका सराहनीय रही।

Post Views: 132
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

थाने में मौत से मचा हड़कंप : रेप के आरोपी ने हवालात में लगाई फांसी

April 16, 2026

नाबालिगों से देह व्यापार का खुलासा : महिला समेत युवक गिरफ्तार, दो बालिकाओं का रेस्क्यू

April 15, 2026

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026
Don't Miss
जावरा

तीन कराते खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

By EditorApril 28, 2026

– चयनित खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण पदक किए अपने नाम – कोलकाता में मध्यप्रदेश की…

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज : जावरा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों गौभक्त, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 27, 2026

जावरा के हर्ष सेठिया ने इंग्लैंड में किया कमाल, 4814 छात्रों में हासिल किया पहला स्थान

April 23, 2026

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा : उपभोक्ता समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

April 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

तीन कराते खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज : जावरा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों गौभक्त, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 27, 2026

जावरा के हर्ष सेठिया ने इंग्लैंड में किया कमाल, 4814 छात्रों में हासिल किया पहला स्थान

April 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.